गरियाबंद हाईवे पर हाथियों का रोमांचक जुलूस राहगीरों ने थामी सांस, जंगल के दिग्गज बने ट्रैफिक मास्टर, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल

A thrilling procession of elephants on the Gariaband highway left passersby breathless, jungle giants became traffic masters, villagers were terrified, and the video went viral.

गरियाबंद हाईवे पर हाथियों का रोमांचक जुलूस राहगीरों ने थामी सांस, जंगल के दिग्गज बने ट्रैफिक मास्टर, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल

गरियाबंद/देवभोग : मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे गौरघाट और धवलपुर के बीच मुख्य मार्ग पर अचानक 18 हाथियों का झुंड दिखाई दिया. हाथियों को सड़क पार करते देख राहगीर और बस में सफर कर रहे यात्री दहशत में आ गए.
चश्मदीदों के मुताबिक जैसे ही बस गौरघाट से आगे बढ़ी. अचानक सड़क पर हाथियों का झुंड सामने आ गया. बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी रोक दी. किसी ने भी हॉर्न बजाने या आगे निकलने की हिम्मत नहीं की. मानो सभी इंसान खुद जंगल के ट्रैफिक मास्टर बन चुके हाथियों के आदेश का इंतज़ार कर रहे थे.
करीब 10 मिनट तक सभी यात्री सांस थामकर बैठे रहे. बाद में जब हाथियों का झुंड धीरे-धीरे जंगल की तरफ चला गया. तब बस को आगे बढ़ाया गया. खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी. अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि जंगल वाले मार्गों पर सतर्क रहें. रात के समय अकेले सफर न करें और किसी भी तरह से हाथियों को नहीं उकसाएं .
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ रही है. जिससे खेती-किसानी और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है.
मोबाइल कैमरे निकालकर इस अद्भुत पल को कैद करने लगे. जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि यह नजारा जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव है. गरियाबंद में हाईवे पर हाथियों का यह नज़ारा एक बार फिर याद दिलाता है कि जंगल और उसके निवासी इंसानों से कहीं ज्यादा अनुशासनप्रिय और संगठित होते हैं. सवाल यह है कि क्या हम भी उनकी तरह प्रकृति के रास्ते का सम्मान करना सीख पाएंगे?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t