कोसमी में दर्दनाक हादसा, विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की गई जान, इधर खेत में अचानक गिरा हाईटेंशन तार, करंट से दो सगे भाइयों की मौत
A tragic accident occurred in Kosmi, where a woman died after being electrocuted. Meanwhile, a high-tension wire suddenly fell in a field, electrocuting two brothers.
कोसमी में दर्दनाक हादसा, विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की गई जान
गरियाबंद : गरियाबंद जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम कोसमी में शनिवार को एक महिला की मौत विद्युत तार की चपेट में आने से हो गई. मृतका की उम्र लगभग 38 से 40 साल बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला शनिवार को खेत गई थी. उसी दौरान हरदी खार के खेत में एक टूटा हुआ विद्युत तार पड़ा था. अनजाने में महिला उस तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शाम को सिटी कोतवाली को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
खेत में अचानक गिरा हाईटेंशन तार, करंट से दो सगे भाइयों की मौत
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के लोहारा थाना अंतर्गत आमगांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई
मिली जानकारी के मुताबिक दो भाई अपने खेत में धान की फसल में कीटनाशक दवा छिड़काव कर रहे थे. तभी आस-पास लगे बिजली खंभे से हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिर गया. हादसे के वक़्त दोनों भाई तार के पास ही काम कर रहे थे. तार सीधे उन पर गिरा और मौके पर ही उन्हें करंट लग गया. पड़ोसियों और ग्रामीणों ने फौरन उन्हें खेत से बाहर निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतकों की पहचान अर्जुन उम्र 22 साल और विजय साहू उम्र 18 साल के रुप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक भाई आमगांव के स्थायी निवासी थे और दोनों ही खेती-किसानी का काम करते थे.
ग्रामीणों का कहना है कि घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि टूटे हुए बिजली खंभों और हाईटेंशन तारों की नियमित जांच और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.
विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए तार को हटाया और जांच शुरु की. अधिकारियों ने कहा कि हादसा असामान्य परिस्थितियों के कारण हुआ. लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन न होने से यह त्रासदी हुई. स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवार को वित्तीय मदद देने और उचित मुआवजा देने की घोषणा की है. हादसे ने किसानों और ग्रामीणों में बिजली सुरक्षा के प्रति गंभीर चेतावनी पैदा कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



