गेमिंग एप से पैसे कमाने का झांसा देकर शातिर ठग ने राजिम की शिक्षिका महिला से 17 लाख 11 हजार 408 रुपए की ऑनलाइन ठगी, जांच में जुटी पुलिस
A vicious thug cheated Rajim teacher woman of Rs 17 lakh 11 thousand 408 online by pretending to earn money from gaming app police engaged in investigation
अभनपुर/गोबरा नवापारा : गेमिंग एप में पैसे कमाने का झांसा देकर शातिर ठग ने एक शिक्षिका महिला से 17 लाख 11 हजार 408 रुपए की ऑनलाइन ठगी की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. यह मामला गोबरा नवापारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ज्योति तेजवानी पति स्व नामदेव तेजवानी उम्र 53 साल निवासी गंज रोड गोबरा नवापारा को 5 नवंबर 2024 की रात 8:15 बजे के करीब Heizberg diamonds के संचालक ने टेलीग्राम में लिंक भेजा. ग्रुप में जुड़कर गेमिंग एप में पैसे कमाने का झांसा देकर अपने बताए अलग-अलग खाता नंबर और यूपीआई में कुल 17 लाख 11 हजार 408 रुपए जमा करा कर धोखाधड़ी कर ली.
इस मामले में थाना गोबरा नवापारा की पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318-4 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



