बजरंगबली के मंदिर में महिला ने दिनदहाड़े की चोरी, दान पेटी तोड़ कैश निकालकर हुई फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
A woman committed theft in broad daylight in Bajrangbali temple, broke the donation box and took out the cash and fled, the incident was captured on CCTV
कबीरधाम : कबीरधाम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े मंदिर तक सुरक्षित नही हैं. ताजा मामला शहर के पुराना कचहरी पारा स्थित बजरंगबली मंदिर का है. जहां एक युवती द्वारा मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक चोरी की घटनाओं में ज्यादातर पुरुष आरोपी सामने आते थे. लेकिन इस बार एक युवती ने मंदिर को निशाना बनाया.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच युवती दानपेटी से रकम निकालकर फरार हो जाती है. इस घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. मंदिर समिति का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन इस बार की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है. शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने मंदिर और धार्मिक स्थलों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



