कपड़े बदलते बनाया महिला का वीडियो, इज्जत उछालने VIDEO शूट कर भागा युवक, भाई ने किया विरोध तो चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

A young man filmed a woman changing clothes, allegedly insulting her, and then fled. When her brother protested, he attacked her with a knife. Police are investigating.

कपड़े बदलते बनाया महिला का वीडियो, इज्जत उछालने VIDEO शूट कर भागा युवक, भाई ने किया विरोध तो चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/तोरवा : तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय युवक ने वीडियो बना लिया. जिसे से युवती के भाई ने देख लिया. जब उसने आवाज लगाई तो युवक भागने लगा. इसी दौरान युवती की बुआ ने उसे पकड़ लिया. युवक ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया. बाद में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के भाई से मारपीट की. इसी बीच उस पर चाकू से हमला भी कर दिया. युवती की मां ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
पुलिस के मुताबिक तोरवा क्षेत्र की 38 साल की महिला ने छेड़खानी और अपने बेटे पर हमले की शिकायत की है. महिला ने बताया कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे वह अपनी ननद के घर गई थी. शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी. इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था. 
महिला के मुताबिक उसी समय उसकी बेटी के छोटे भाई ने भी युवक को वीडियो बनाते देख लिया. इसी बीच युवती की बुआ भी घर पहुंच गई. उन्हें देखकर आरोपी मोनिस वहां से भागने लगा. लेकिन बुआ ने उसे पकड़ लिया.
इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया. पीड़िता ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद रात करीब सात बजे उसका बेटा घर के पास स्थित दुकान पर गया था. इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया. तीनों ने मिलकर उसके बेटे को पकड़ लिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी.
इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों से छुड़ाया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB