आरंग के बंद ढाबे में बत्ते से मारकर युवक की हत्या, स्टाफ क्वार्टर में कुक से हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी मिस्त्री को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A young man was beaten to death with a bat in a closed restaurant in Arang. A dispute broke out between him and a cook in the staff quarters. Police arrested the accused mechanic and sent him to jail.
आरंग : रायपुर राजधानी रायपुर के आरंग में नेशनल हाईवे-53 पर स्थित लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. रायपुर पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में आरोपी चुन्नू टण्डन को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सजल चंद्राकर ने जानकारी दी कि 25 नवंबर 2025 को आरंग थाना क्षेत्र के लवली ढाबा में मिस्त्री चुन्नू टण्डन और खाना बनाने वाला गोलू मौजूद थे. जबकि वह स्वयं रायपुर में कार्यरत थे. शाम को ढाबा लौटने पर प्रार्थी ने स्टाफ रुम में एक अज्ञात व्यक्ति मृत हालत में पड़ा पाया. प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं. जिससे हत्या की आशंका जताई गई.
इस घटना के आधार पर थाना आरंग में अपराध क्रमांक 677/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया. हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल, प्रभारी एंट्री क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को अज्ञात आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया.
निर्देश के अनुसार पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी, ढाबा कर्मचारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की. टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का मुआयना किया और मुखबीरों से भी जानकारी ली.
इस दौरान मिस्त्री चुन्नू टण्डन से पूछताछ की गई. शुरुआत में उसने बार-बार बयान बदलकर गुमराह करने का प्रयास किया. लेकिन मिले सबूतों के आधार पर कठोर पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल किया. चुन्नू टण्डन ने हत्या करने की पूरी घटना कबूल की. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल आलाजरब जब्त किया.
इस कार्रवाई में थाना आरंग के निरीक्षक राजेश सिंह, एंट्री क्राइम एवं साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, प्र.आर. जसवंत सोनी, आर. लक्ष्मीनारायण साहू, थाना माना सउनि सोनप्रसाद राजेत्री, आर. जितेन्द्र सिन्हा और लक्ष्मी सिन्हा की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी:
चुन्नू टण्डन, पिता केशव टण्डन, उम्र 35 साल मूल निवासी तुमगांव, भाठापारा वार्ड नंबर 02, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद। वर्तमान पता: लवली ढाबा, आरंग, थाना आरंग, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



