पैसों के विवाद में युवक का कत्ल कर हत्यारों ने खाई मछली, शराब पीकर उसी के गमछे से गला घोंटा, सबूत मिटाने कपड़े को जलाया, 6 गिरफ्तार

After killing a young man in a monetary dispute, the murderers ate fish, drank alcohol and strangled him with his own towel, burnt his clothes to destroy evidence, 6 arrested

पैसों के विवाद में युवक का कत्ल कर हत्यारों ने खाई मछली, शराब पीकर उसी के गमछे से गला घोंटा, सबूत मिटाने कपड़े को जलाया, 6 गिरफ्तार

आरंग : राजधानी रायपुर में पैसों के विवाद के चलते एक युवक को उसी के गमछे से गला घोंटकर मारा डाला. मर्डर के बाद हत्यारों ने शराब और मछली की पार्टी की. फिर सबूत मिटाने के लिए जिससे गला घोंटा था उस गमछे को जला दिया. मारने के बाद आरोपियों ने आरंग-राटाकाट रोड पर झाड़ियों के बीच युवक की लाश को फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र के राटाकाट रोड, ढोलापारा नहर पुलिया के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त 2025 को झुरमुट में ग्राम भोथली निवासी मृतक गिरिजा शंकर उम्र 28 साल राजमिस्त्री का शव संदिग्ध हालत में मिला था. 
11 अगस्त की सुबह घर से काम पर निकला था. लेकिन काम अधूरा छोड़कर बीच में ही चला गया था. उसे आखरी बार मधुसूदन लोधी के साथ देखा गया था. शक के बाद पुलिस ने मधुसूदन को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की.
मधुसूदन ने बताया कि वह दोनों साथ में मिस्त्री का काम करते थे. कुछ हफ्ते पहले ही पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जब भी लेनदेन क्लियर करने की बात होती तो गिरिजा शंकर उसके साथ अक्सर गाली-गलौज करता था. वह मधुसूदन को उसकी पत्नी के सामने ही बुरा भला बोलता था.
मधुसूदन गिरिजा शंकर से पीछा छुड़वाना चाहता था. तब उसने गिरिजा को मारने का प्लान बनाया. इसके लिए उसने 5 अन्य युवकों को पैसे का लालच दिया. प्लान के मुताबिक मधुसूदन ने गिरिजा शंकर को शराब पिलाने के बहाने राटाकाट रोड के पास नहर के किनारे बुलाया. जहां अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे.
आरोपियों ने गिरिजा शंकर के साथ मिलकर जमकर शराब पी. फिर मधुसूदन ने गमछा से गिरिजा शंकर का गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों में डिगेश्वर लोधी, अजय निशांत, नीलकंठ लोधी, जयप्रकाश लोधी और कमल लोधी शामिल है.
आरोपी ने जिस गमछे से गिरिजा शंकर की हत्या की थी. उसे पास के ही तालाब में जला दिया. फिर गिरिजा शंकर के मोबाइल को तोड़कर तालाब में फेंक दिया. इसके बाद मधुसूदन ने सभी दोस्तों को मछली और शराब की पार्टी दी.
मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे. जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरु की. तब आरोपियों तक पहुंची. हालांकि पुलिस ने आसपास पूछताछ के बाद 6 हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और मोबाइल जब्त किया है.
रायपुर ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि पुलिस को मंगलवार (12 अगस्त) की सुबह आरंग-राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों के बीच एक लाश मिली थी. घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर मृतक की बाइक भी मिली थी. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मधुसूदन लोधी उर्फ मधु, डीगेश्वर लोधी, जयप्रकाश लोधी, कमल उर्फ भकलू लोधी, अजय निषाद और नीलकंठ लोधी उर्फ बिल्ला है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं, जिसके लिए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
मधुसूदन लोधी उर्फ मधु पिता स्व मुकेश लोधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम भोथली थाना आरंग
डीगेश्वर लोधी पिता मनोज लोधी, उम्र 25 साल निवासी ग्राम ठाकुरदियापारा, खमतराई रोड, आरंग
जयप्रकाश लोधी पिता देवराज लोधी, उम्र 25 साल निवासी नया बिजली ऑफिस के पास, आरंग
कमल उर्फ भकलू पिता संतोष लोधी उम्र 20 साल निवासी अवंती चौक, आरंग
अजय निषाद पिता रुपेश निषाद उम्र 18 साल निवासी रामनगर चौक, आरंग
नीलकंठ लोधी उर्फ बिल्ला पिता यादराम लोधी, उम्र 19 साल निवासी अवंती चौक, आरंग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB