कसडोल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का भारी विरोध, प्रभावित व्यापारियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु, रात्रि विश्राम के साथ आंदोलन रहेगा जारी

Strong opposition to the anti-encroachment drive in Kasdol; affected traders have launched an indefinite hunger strike, and the protest will continue with overnight sit-ins.

कसडोल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का भारी विरोध, प्रभावित व्यापारियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु, रात्रि विश्राम के साथ आंदोलन रहेगा जारी

कसडोल : नगर पंचायत कसडोल द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय संचालित करने वाले लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर 72 घंटे का समय दिया गया है. इस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस नेता विमल अजय और प्रभावित व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
धरना स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए विमल अजय ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से चर्चा के बावजूद उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से गरीब, छोटे व्यापारी और रोजी-रोटी कमाने वाले परिवार प्रभावित होंगे.
विमल अजय ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित फैसला नहीं लिया जाता और प्रभावित लोगों को इंसाफ नहीं मिलता. तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि वे भूख हड़ताल के साथ धरना स्थल पर रात्रि विश्राम भी करेंगे और मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रखा जाएगा.
धरना स्थल पर बड़ी तादाद में व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया. अब सभी की नजर नगर पंचायत प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच होने वाली आगामी वार्ता पर टिकी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t