महतारी वंदन योजना की आवेदन सिर्फ बस्तर संभाग में ही क्यों- टिकेश साहू, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर-सरगुजा की महिलाओं के साथ धोखा- हाफिज खान
Why is the application of Mahtari Vandan Yojana only in Bastar division- Tikesh Sahu, cheating the women of Raipur-Durg-Bilaspur-Surguja- Hafiz Khan
गरियाबंद : महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर संभाग में ऑफलाइन लेने पर सवाल उठाते हुये ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान और ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा 15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने की प्रक्रिया सिर्फ बस्तर संभाग में शुरु करने पर सवाल उठाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से पूछा बस्तर के अलावा बाकी संभाग की महिलाये भी महतारी वंदन योजना में आवेदन करने का इंतजार कर रही हैं. नगर निगम चुनाव के दौरान उनसे वादा किया गया था जिन्हें महतारी वंदन योजना नहीं मिल रहा है. उन्हें फिर आवेदन का अवसर मिलेगा.
फिर 15 अगस्त को महतारी वंदन योजना की शुरुआत सिर्फ बस्तर संभाग के लिए क्यों? रायपुर दुर्ग सरगुजा और बिलासपुर संभाग की महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों? चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादा करना और सत्ता मिलने के बाद धोखाबाजी करना भाजपा का चरित्र है. विधानसभा चुनाव के दौरान एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं से भाजपा ने फार्म भरवाया था. अभी भी 40 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. और योजना से जुड़ी 2 लाख से ज्यादा महिलाओं की छटनी की जा रही है.
ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग को आखिर डर किस बात का है. जो ऑनलाईन आवेदन के लिये वेब पोर्टल को चालू नहीं कर रहे हैं. बल्कि बस्तर में गुपचुप तरीके से आंगनबाड़ी केन्द्रों के जरिए आवेदन लिया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास विभाग क्या सिर्फ बस्तर की महिलाओं के लिए जिम्मेदार हैं. बस्तर के अलावा प्रदेश की बाकी महिलाओं के प्रति विभाग क्यों नहीं सोच रहा है.
ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने का निर्देश दे. ऑन लाईन आवेदन के लिए वेब पोर्टल को चालू करें. प्रदेश की लाखों महिलाएं महतारी वंदन योजना से जुड़ने के लिए आवेदन के लिए तैयार है और भाजपा ने उन्हें वादा भी किया था.
बता दें कि जानकारी के मुताबिक़ महतारी वंदन के लिए आवेदन की शुरुआत 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से शुरु होगी और आगामी 15 दिनों तक जारी रहेगी. हालांकि यह आवेदन सिर्फ बस्तर जिले के लिए ही होगा. यानी इसका फायदा दुसरे संभाग या जिले की महिलाओं को फ़िलहाल नहीं मिलेगा. एक सितम्बर से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आवेदनों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. जबकि बाद 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड कर दिए जायेंगे. कांग्रेस ने पूछा है कि, बाकी क्षेत्रों की छूटी हुई महिलाओं के आवेदन कब लिए जाएंगे? बस्तर के अलावा प्रदेश की बाकी महिलाओं के प्रति विभाग क्यों नहीं सोच रहा?
महतारी वंदन योजना के लिए कौन है पात्र
विवाहित महिलाएं जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हैं.महिलाओं की आयु कम-से-कम 21 वर्ष होनी चाहिएविधवाएं, तलाकशुदा महिलाएं और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं.
कैसे जुड़वाएं महतारी वंदन योजना में अपना नाम?
अगर आपका नाम अबतक महतारी वंदन योजना में नहीं जुड़ा है तो इसके लिए आपको नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा. वहां आवेदन फॉर्म लेकर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. साथ ही मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करना होगा.
महतारी वंदन योजना के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड, राशन कार्ड फॉर्म, बैंक पासबुक, फोटो आदि दस्तावेज जरूरी है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



