15 अगस्त की रिहर्सल के दौरान एसपी की गाड़ी पर उल्टा लहराया राष्ट्रीय ध्वज, सोशल मीडिया पर नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
During the rehearsal of 15th August, the national flag was hoisted upside down on the SP's car, anger on social media, demand for investigation and action intensified
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की तैयारी का जायजा लेने कोरबा जिले के सीडल ग्राउंड पहुंचे थे. जहां एसपी की गाड़ी में सामने तिरंगा उल्टा लगा हुआ था. यह देश के झंडे का अपमान है. फोटो और वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया.
बताया जा रहा है कि 13 तारीख की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में यह घटना सामने आई. एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान एसपी और कलेक्टर गाड़ी में सवार होकर रिहर्सल कर रहे थे. जहां गाड़ी में तिरंगा झंडा उल्टा था, इसका फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा.
अब सवाल उठ रहे क्या अधिकारी और पुलिसकर्मी देश के झंडे का सम्मान नहीं करते हैं? क्या यह झंडा सिर्फ तिरंगा यात्रा तक ही सीमित है?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह एक गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए. इस घटना ने देश के नागरिकों को आश्चर्यचकित कर दिया है और लोगों में काफी आक्रोश है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशासन से सवाल किया कि क्या अधिकारी खुद भारतीय ध्वज संहिता से वाकिफ नहीं हैं?
भारत के ध्वज संहिता के मुताबिक तिरंगे में केसरिया रंग हमेशा ऊपर और हरा रंग नीचे होना चाहिए. बीच में अशोक चक्र स्पष्ट दिखना चाहिए. ध्वज को उल्टा फहराना या लगाना राष्ट्रीय अपमान की श्रेणी में आता है. जिसके लिए कानून में सज़ा का प्रावधान है.
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर #FlagCodeViolation जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. नागरिकों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों को “गलती” कहकर टाला नहीं जा सकता.
इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने की आदेश दिए गए हैं. बता दें कि 15 अगस्त को कोरबा जिले का मुख्य समारोह सीएसईबी मैदान में आयोजित किए जाने वाला है. बुधवार को समारोह के लिए परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



