ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों बिजली विभाग के सहायक अभियंता सत्येंद्र गिरफ्तार
ACB team takes major action, Electricity Department Assistant Engineer Satyendra arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 50,000 for installing a transformer in a field.
कोरबा : एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने किसान की खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर पैसों की मांग की थी. जिसकी शिकायत किसान ने एसीबी में कर दी. जिस पर एक्शन लेते हुए आज एसीबी की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिजली वितरण विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की. पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एसीबी में की. पुख्ता सबूत के आधार पर एसीबी की टीम ने प्लान बनाकर जाल बिछाया.
तय प्लान के मुताबिक जैसे ही आरोपी सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली. एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद उनके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस कार्रवाई के बाद विद्युत वितरण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



