नशे की हालत में विद्यालय पहुंचा प्रधान पाठक, मामले में पर बड़ी कार्रवाई, रोकी गई तीन वेतनवृद्धि, निलंबन से बहाल कर ट्रांसफर
The headmaster arrived at the school in an intoxicated state, leading to major action, including the withholding of three increments, and the transfer after reinstatement from suspension.
सूरजपुर : कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर की जांच के आधार पर शासकीय प्राथमिक पाठशाला मुसलमानपारा, प्रतापपुर में पदस्थ प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को सहीं पाया गया. जांच में संकुल प्राचार्य और घटना के समय मौजूद शिक्षकों के बयानों के आधार पर यह साबित हुआ कि 21 नवंबर 2024 को कौशिक नशे की हालत में बंदूक लेकर शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर पहुंचे थे. खुइड कौशिक द्वारा घटना कबूल किए जाने के बाद आरोप साबित माने गए.
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर के विभागीय जांच प्रतिवेदन के मुताबिक घटना में इस्तेमाल बंदूक को जप्त कर थाना प्रतापपुर में पुलिस हिरासत में सुरक्षित रखा गया. जांच में यह भी सामने आया कि कौशिक द्वारा अवकाश के दौरान भी नशे की हालत में विद्यालय आने और बंदूक से जान से मारने की धमकी देने की घटनाएं हुई हैं. जांच में साफ किया गया है कि इस तरह का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 के खिलाफ है. विद्यालय परिसर में बंदूक लेकर आने से बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया. जिसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया है.
सभी आरोप पूरी तरह साबित होने पर शिक्षक सुशील कुमार कौशिक को दीर्घ शास्ति के रुप में तीन वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकदी गई है. साथ ही उन्हें निलंबन से बहाल करते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय गरजापारा, टमकी, विकासखण्ड ओड़गी, जिला सूरजपुर में पदस्थ किया गया है. निलंबन अवधि को जीवन निर्वाह भत्ता तक सीमित रखने के आदेश दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



