राजधानी में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने किया जानलेवा हमला, युवक लहूलुहान, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
After the election results were announced in the capital, an independent candidate attacked a BJP worker, the young man is bleeding, his condition is critical, admitted to hospital
रायपुर : न्यू राजेंद्र नगर इलाके में मारपीट का मामला सामने आया है. इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया. जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. आगे की कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने अपनी शिकायत के बताया कि देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद आरोपी ने मारपीट की और चाकू और क्रिकेट स्टंप से जानलेवा हमला किया. आरोपी हत्या करने की फिराक में पहुंचा था. यह वारदात चुनाव को लेकर होना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.
उल्लेखनीय है कि नगरी निकाय चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम में अपनी हार से बौखलाए अमलीडीह क्षेत्र के एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया कि उसने उसके चुनाव प्रचार में उसका साथ नहीं दिया.
उल्लेखनीय है कि रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद प्रत्याशी अनामिका सिंह के लिए चुनाव प्रचार और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ता दीपक वाधवानी उर्फ कालू द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी भारत छुआ जो कि निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहा था. अपनी हार से बौखला कर उसने दीपक वाधवानी पर चाकू से वार जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रुप से घायल दीपक वाधवानी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही .है और पीड़ित का इलाज करवाया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराओं को जोड़ा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



