धमतरी में भारतमाला मार्ग पर खड़ी मेटाडोर से टकराई इको कार; लिंगो जात्रा से लौट रहे एक युवक की मौत, 6 घायल, 108 एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल

An Eco car collided with a parked matador on the Bharatmala Road in Dhamtari; a young man returning from Lingo Jatra died, six were injured, and the 108 ambulance service was questioned.

धमतरी में भारतमाला मार्ग पर खड़ी मेटाडोर से टकराई इको कार; लिंगो जात्रा से लौट रहे एक युवक की मौत, 6 घायल, 108 एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल

धमतरी : धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतमाला सड़क पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इको कार खड़ी मेटाडोर से जा टकराई. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पालगांव निवासी लोग इको कार CG 04 QC 1236 में सवार होकर सेमलगांव से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चिंवरी-सांकरा के पास भारतमाला रोड पर खड़े मेटाडोर से कार जा भिड़ी.।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
इस हादसे में फलेंद्र मंडावी उम्र 25 साल निवासी पालगांव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राइवेट वाहनों की मदद से धमतरी लाया गया. जहां तीन घायलों को श्रीराम अस्पताल और तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
108 एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल
हादसे को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा गया. पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने बताया कि हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, लेकिन 2 बजे तक भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई. कई बार संपर्क करने के बावजूद मदद नहीं मिली. जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई.
हालात की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी सन्नी छाजेड़ और ओमी जैन ने मौके पर पहुंचकर अपने प्राइवेट वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक को नगरी पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. घायलों में से तीन को श्रीराम अस्पताल और तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
व्यवस्था पर सवाल, सुधार की मांग
घटना के बाद लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग किया है कि आपातकालीन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं. ताकि ऐसी घटनाओं में लोगों की जान बचाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t