धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गौवंश परिवहन का भंडाफोड़, आरोपी अभिलाष और राहुल गिरफ्तार, 9 बछड़े सुरक्षित बरामद, बोलेरो पिकअप वाहन जब्त
Major action by Dhamtari police: Illegal cattle transport busted, accused Abhilash and Rahul arrested, 9 calves recovered safely, Bolero pickup vehicle seized
धमतरी : धमतरी जिले में पुलिस ने गौवंशों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 बछड़ों को सुरक्षित बरामद किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो नम्बर CG04 QL 5867 में गौवंशों को वाहन में भरकर बरबसपुर (जिला दुर्ग) से मुसुरपुट्टा बाजार (सिहावा, जिला धमतरी) की तरफ ले जाया जा रहा है. खबर मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की.
जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में कुल 9 बछड़ों को ज्यादा भीड़भाड़ और बिना जरुरी व्यवस्था के ले जाया जा रहा था. मौके पर मौजूद वाहन चालक अभिलाष कुमार साहू उम्र 25 साल और उसका साथी राहुल यादव उम्र 27 साल, दोनों निवासी बरबसपुर, थाना रानीतराई (जिला दुर्ग) दोनों लोगों से पूछताछ की गई.
लेकिन वे पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
इस कार्रवाई के दौरान उपयोग में लाया गया वाहन, जरुरी दस्तावेज और सभी गौवंशों को जब्त कर लिया गया है. बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी देखभाल सुनिश्चित की जा रही है.
आरोपी
वाहन चालक अभिलाष कुमार साहू उम्र 25 साल निवासी बरबसपुर, थाना रानीतराई (जिला दुर्ग)
राहुल यादव उम्र 27 साल निवासी बरबसपुर, थाना रानीतराई (जिला दुर्ग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



