नशे के खिलाफ जारी अभियान, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 216 कैप्सूल और नकदी बरामद
Anti-drug campaign continues, two accused of illegal drug sale arrested, 216 capsules and cash recovered
नशीली कैप्सूल बेचने वाला आरोपी कुरुद से गिरफ्तार
धमतरी/कुरुद : धमतरी जिले की कुरुद पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. अवैध तरीके से नशीली दवाओं की बिक्री करते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से 216 नग नशीली कैप्सूल और नकद 300 रुपये बरामद किए गए हैं. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद पुलिस को खबर मिली कि अटल आवास कुरुद निवासी भूपेन्द्र साहू नहर पार, गमछे में छिपाकर नशीली दवाएं बेच रहा है. खबर पर फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी भूपेन्द्र साहू पिता चंद्रकुमार साहू उम्र 19 साल को दबोच लिया।
आरोपी की तलाशी के दौरान NX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen) युक्त SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल की 27 पत्तियां बरामद हुईं. जिनमें कुल 216 कैप्सूल (वजन 83.160 ग्राम) मौजूद थे। इनकी अनुमानित कीमत 2,397.60 रुपए बताई गई है. इसके साथ ही 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं.
पूरी कार्यवाही गवाहों की मौजूदगी में की गई और बरामद कैप्सूल को विधिवत सीलबंद किया गया. आरोपी का कृत्य NDPS Act की धारा 22(ख) के तहत अपराध की श्रेणी में आने पर कुरुद थाना में अपराध क्रमांक 177/2025 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस कार्यवाही में सउनि सुरेश नंद, प्रआर जय कन्नौजे, आरक्षक हेमंत सिन्हा, गोपाल चंद्राकर, और शिवचरण कुर्रे की अहम भूमिका रही.
आरोपी
भूपेन्द्र साहू पिता चंद्रकुमार साहूउम्र: 19 साल पता पता: अटल आवास, कुरुद, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर : सूरजपुर जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं को नशे की सामग्री खपाने के पहले ही धरदबोचा है. आरोपित के कब्जे से 20 हजार रुपये के 47 नशीली कफ सिरप बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर शनिवार को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को चौकी चेन्द्रा पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि ग्राम अमनदोन निवासी आतीफ मोटर सायकल से नशीली सिरप बिक्री करने प्रतापपुर से भैयाथान की ओर जाने निकला है.
चौकी चेन्द्रा पुलिस सूचना की तस्दीक और कार्यवाही के लिए ग्राम पकनी में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित मोहम्मद आतीफ उम्र 24 साल निवासी ग्राम अमनदोन थाना प्रतापपुर को पकड़ा. जिसके कब्जे से 47 पीस ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है.
इस मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में इस्तेमाल मोटर सायकल जब्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई कर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्यवाई में चौकी प्रभारी चेन्द्रा लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक शत्रुध्न पोर्ते, आरक्षक अमित कुमार सिंह, जगत पैंकरा, मनोज जायसवाल व कमलेश्वर सिंह सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



