सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया अटल बिहारी का जन्मदिन, 100वीं जयंती पर याद किए गए वाजपेयी, मुख्मंत्री ने माल्यार्पण कर किया पुण्य स्मरण

Atal Bihari's birthday was celebrated as Good Governance Day, Vajpayee was remembered on his 100th birth anniversary, Chief Minister paid floral tribute and remembered him

सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया अटल बिहारी का जन्मदिन, 100वीं जयंती पर याद किए गए वाजपेयी, मुख्मंत्री ने माल्यार्पण कर किया पुण्य स्मरण

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में अटल बिहारी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया

गरियाबंद : बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में अटल बिहारी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया. जिसमे मुख्य अतिथि शाला विकाश समिति के अध्यक्ष केसर निर्मलकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सांसद प्रतिनिधि गरियाबंद परस देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशव साहू, गायत्री परिवार टीकम साहू, भुवनलाल श्रीवास स्नेही (रत्नांचल जनकल्याण साहित्य समिति) के द्वारा अटल जी पर स्वरचित कविता का वाचन किया गया. और केसर निर्मलकर द्वारा अटल जी के आधुनिक भारत के सृजन और कविताओं से सभी को प्रेरणा लेने के लिए संबोधित किया.
उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने अपने उद्बोधन में अटल जी का देश के विकास में अहम भूमिका से हमे परिचित कराया. परस देवांगन ने उद्बोधन में अटल जी ने अपना सारा जीवन तपस्वी के जैसा व्यतीत किया और कई काम किए. उससे प्रेरणा लेने के लिए सभी को प्रेरित किया. विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, कविता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों के द्वारा भाषण के अंतर्गत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा लिखी हुई कविताओं को सभी विद्यार्थियों के द्वारा वाचन किया गया. जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
संस्था प्रमुख दीपक कुमार बौद्ध, संस्था की प्रधान पाठिका श्रीमती नरगिस कुरैशी, धर्मेंद्र कुमार मार्टल, पुरुषोत्तम लाल साहू, राकेश कुमार साहू, भेलेश्वरी कोमर्रा, देवमाया पाल, वागेश्वरी कुंजाम, त्रिलोचना साहू, योगिता सेन,केवरा ध्रुव, लोकेश, हेमंत सिन्हा और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी. श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें.
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

100वीं जयंती पर याद किए गए वाजपेयी

गरियाबंद : गरियाबंद में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल के तत्वाधान में नगर के अटल चौक में स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एक-एक कर अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन सहित उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया. नगर के अटल चौक पर सभी नेता सुबह करीब 12 बजे इकठ्ठा हुए. जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए.
वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री अनिल चंद्रकार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनके अंदर देश को लेकर प्रेम और देश भक्ति के भाव थे. इसी वजह से उन्हें देश की जनता ने तीन बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया.
उन्होंने कहा कि 1998 में जब देश राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था. अटल जी ने स्थिरता और सुशासन का मॉडल प्रस्तुत किया. उन्होंने भारत को नव विकास की दिशा देने में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने आईटी और टेलिकॉम क्षेत्र में क्रांति लाते हुए तकनीक को आम आदमी तक पहुंचाया. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे प्रकल्पों ने भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई.
मंडल अध्यक्ष सुमित पारख भाई साहब ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि “भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं. अपने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से अटल जी ने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा. राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया. अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे.”
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा के ज़िला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, पूर्व ज़िला महामंत्री रिखीराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने उनकी जीवनी और भाजपा में उनके योगदान की विस्तृत व्याख्या की. और मण्डल अध्यक्ष सुमित पारख ने आभार व्यक्त किया.
इस कार्यक्रम का संचालन आसिफ मेमन ने किया. गरियाबंद के अनूप भोंशले, फारुख चौधरी, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, आसिफ़ मेमन, बिन्दु सिन्हा, धनंजय नेताम, प्रहलाद ठाकुर, तनू साहू, सरला उईके, प्रकाश यादव, विनोद नेताम, प्रकाश सोनी, सूरज सिन्हा, यश मिश्रा, नमन सेन, सौरभ पांडेय, मण्डल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नगरी में अटल जी के जन्म जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता की उपेक्षा

नगरी : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस एवं अटल परिसर का उद्घाटन कार्यक्रम नगर पंचायत मे अटल चौक वार्ड क्रमांक 13 पर नगर पंचायत नगरी द्वारा आयोजन किया गया.
जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह रही. साथ में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा मुख्य अतिथि के साथ जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. और कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया. लेकिन भाजपा के कई सक्रिय कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे. किसी का नाम नहीं लिया गया. और ना ही उन्हें कुर्सी पर आमंत्रित किया गया.
भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू भी अतिथियों के पहले क्रम में थे. उनका भी स्वागत नहीं किया गया और वह नाराज होकर मंच छोड़कर उस कार्यक्रम से बाहर चले गए. भाजपा मंडल नगरी के नए मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा को बनाए जाने के बाद यह उनका पहला मंचीय कार्यक्रम था. जिस मंच से कार्यकर्ता नाराज होकर गए.
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं का लिस्टिंग बनाना उचित नहीं समझा और ना ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने इस मामले में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नगर पंचायत के द्वारा आयोजित किया गया था. उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अतिथियों के लिए बनाए गए सूची में रामगोपाल साहू का नाम नहीं होना कर्मचारियों की बड़ी भूल है. जब मामले का संज्ञान लिया गया. तब तक साहू जी उठ कर चले गए थे. इसके लिए मंडल अध्यक्ष ने खेद प्रकट किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सांकरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस मनाया, नागरिकों का किया सम्मान

नगरी/सिहावा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 100वां जन्मदिवस ग्राम पंचायत सांकरा के अटल चौक में मनाया गया सर्व प्रथम अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र की पुजा अर्चना कर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए नमन किया जिसके बाद  ग्राम पंचायत सांकरा सचिव मदन सेन ने मंचीय सभा कार्यक्रम द्वारा  ग्राम पंचायत सांकरा के पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठजनों, कृषक बंधुओं का तिलक वंदन करते हुए पुष्प माला से सम्मान किया गया सचिव मदन सेन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित अपने विचार सभी बताया और उनके द्वारा किए हुए कार्यों को सिख लेकिन अपनाने की बात कही.
इस अवसर पर उपसरपंच पारस साहु, बलराम ठाकुर वार्ड पंच, हेमलाल ध्रुव वार्ड पंच, डिगेश्वर सिन्हा वार्ड पंच, श्रीमती ध्रुव वार्ड पंच, शति मरकाम पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा, रोमन साहु वार्ड पंच, नागेन्द्र बोरझा सचिव मानस सम्मेलन समिति सांकरा, राजू पटेल आजीवन संरक्षक मानस सम्मेलन समिति सांकरा, जन्मेजय साहुसमाज पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण सांकरा, डायमंड निर्मलकर, भोला परिहार, राकेश परिहार, देवांगन, प्रवीर साहु, हितेश महेश सिन्हा, शंकर चौक के वार्डवासी ग्राम पंचायत सांकरा के सचिव मदन सेन, कम्प्यूटर आपरेटर ईश्वर मत्सयपाल, पंचायत कर्मचारी रूपेश कुमार पटेल, मिलन पटेल सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI