‘सिंदूर दान’ योजना से भाजपा पलटी, खबरों को बताया गलत, मचा घमासान, सेना के शौर्य का मजाक उड़ा रही बीजेपी- सुशील आनंद
BJP backtracked from 'Sindoor Daan' scheme, said the news was false, uproar ensued, BJP is making fun of the bravery of the army - Sushil Anand
घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान, सुशील आनंद- सेना के शौर्य का मजाक उड़ा रही बीजेपी
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की तरफ से घर-घर जाकर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है. भारतीय संस्कृति के मुताबिक किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार सिर्फ उसके पति को होता है. एक महिला जब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक है. महिलाएं सिर्फ अपने पति के दिये सिंदूर को ही लगाती है. एक महिला खुद भी सिंदूर खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती है. भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके उनके पराक्रम का मजाक उड़ा रही है
उन्होंने कहा कि भाजपा के सिंदूर बांटने के कृत्य से सुहागन स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती देने का प्रयास है. कांग्रेस इस आचरण का विरोध करती है. पार्टी पूरे प्रदेश में इस अभियान का विरोध करेगी. उन्होंने पीएम पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो सालों से आपकी राह देख रही है. बुढ़ापे में ही सही जाइये उनकी मांग सजाइये.. सिंदूर के नाम पर हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का मजाक मत बनाइये. भाजपा के इस स्तरहीन कार्यक्रम को बंद किया जाना चाहिए.
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके सेना के पराक्रम का मजाक बना रही है. देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तब पूरे देश ने समवेत स्वर से सेनाओं के पराक्रम की सराहना की. देश एकजुटता से इस अभियान के साथ खड़ा था लेकिन अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा के चलते पीएम मोदी और भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर का राजनैतिकरण कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
‘सिंदूर दान’ योजना से बीजेपी पलटी, खबरों को बताया गलत
नई दिल्ली : जबर्दस्त फजीहत, राजनीतिक विरोध और सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाते मीम्स ने बीजेपी को सिंदूर बांटने वाली स्कीम से हाथ पीछे खींचने के लिए मजबूर कर दिया है. तीन दिनों की मीडिया चकल्लस के बाद भारतीय जनता पार्टी पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ऐसी किसी योजना से ही इंकार कर दिया और खबरों को झूठा करार दिया है.
अब सवाल यही उठता है कि देश की इज्जत और अस्मिता से जुड़े इस मुददे पर पार्टी पहले क्यों नहीं चेती? क्या वाकई में ऐसी कोई योजना नहीं थी या फिर जन विरोध के बीच पार्टी ने बैक गियर लगाया. जबकि यूपी की योगी सरकार ने तो बाकायदा आपरेशन सिंदूर को अपनी सामूहिक विवाह योजना में शामिल करते हुए दुल्हनों को सिंदूरदानी देने का एलान किया. हालांकि यहां भी उसका विरोध हुआ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सवाल उठाया कि सिंदूर दान करने का हक सिर्फ पति को होता है और सिंदूर भारतीय संस्कृति में हमेशा पति के घर से आता है. ऐसे में सरकार का सिंदूर देना गलत है.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सोशल मीडिया पर सिंदूर दान योजना को लेकर मीम्स और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों की भरमार है. यूजर्स ने इसे सिंदूर से वोट तक की राजनीति करार दिया. सिंदूर पालिटिक्स हैशटैग ट्रेंड कर रहा है जिसमें यूजर्स इस पहल की आलोचना कर रहे हैं. कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय समर्थन न मिलने को लेकर केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की. पार्टी ने इसे कूटनीतिक विफलता बताया है. वहीं बीजेपी ने सिंदूर दान योजना की खबरों को अफवाह बताया. अमित मालवीय ने विपक्ष पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी ऐसी किसी योजना पर विचार नहीं कर रही है.
भारतीय मीडिया का बस अंतिम पायदान पर आना बाकी
क्या वाकई में सिंदूर बांटने की खबरें भ्रमक थी? क्या वास्तव में सरकार ऐसी किसी योजना पर काम नहीं कर रही थी? क्या विपक्ष ने इस प्रकार की खबरों को प्लांट कराया? यह वह सवाल है जिनके उत्तर मिलना लाजमी है. आखिर कौन वह लोग है जो इस तरह की खबरों को हवा में उड़ा रहे हैं. देश विदेश में लागातार भारतीय मीडिया की साख गिर रही है और विश्वसनीयता के मामले में बस इंडियन मीडिया को अंतिम पायदान पर आना बाकी रह गया है.
महिलाओं के अपमान का कोई हक नहीं : काकोली घोष
वहीं तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी विभिन्न राज्यों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बात कर रहे हैं. लेकिन सैनिकों के शौर्य के बारे में उन्होंने नहीं बताया. सैनिकों को सैल्यूट नहीं किया. वहीं, देश भर के सांसद दुनिया भर में घूमकर जब पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हैं. उन्हें यहां पर आकर महिलाओं का अपमान करने का कोई हक नहीं है.
कांग्रेस ने सिंदूरदानी पर उठाया सवाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने यूपी सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत दुल्हनों को उपहार में सिंदूरदानी दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि सिंदूर की आड़ में सरकार जो छिपाना चाहती है वह सच सामने आना चाहिए. सिंदूर दान कौन करता है? पति करता है दूसरा कोई नहीं कर सकता है. सिंदूर पति की तरफ से जाता है उसके परिवार से दिया जाता है. गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लड़कियों को उपहार के तौर पर सिंदूरदानी देने का फैसला किया है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम राजनीति से प्रेरित है : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखने की आलोचना की और कहा कि ऑपरेशन का नाम राजनीति से प्रेरित है. ऑपरेशन सिंदूर नाम उनके दिमाग की उपज है. यह राजनीति से प्रेरित है. मैं यह नहीं कहना चाहती थी. खासकर तब जब बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा कर रहे हैं और भारत का रुख बता रहे हैं. लेकिन आज प्रधानमंत्री राजनीतिक प्रचार के मकसद से पश्चिम बंगाल आए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले अलीपुरद्वार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य के सामने मौजूद कई मुद्दों पर पश्चिम बंगाल सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर अलीपुरद्वार में अपने संबोधन के जरिए विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने (पीएम मोदी) खुद को चाय बेचने वाला बताया. उसके बाद उन्होंने खुद को गार्ड बताया. अब वह यहां सिंदूर बेचने आए.
सिंदूर का अपमान कर रहे हैं बीजेपी वाले : संजय राउत
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमलावर हैं. उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी और बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिरण कर रहे हैं और भारतीय सेना और हमारे सैनिकों का श्रेय अपनी पार्टी को दे रहे हैं. संजय राउत का कहना है, हमारे देश के प्रधानमंत्री ही हर राज्य में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करने में लगे है. यह ऑपरेशन हमारी वायु, थल और जल सेना ने पूरा किया है. लेकिन इसका श्रेय लेने की होड़ नेताओं में लगी हुई है इसमें सबसे आगे खुद पीएम मोदी हैं. संजय राउत ने कहा कि हिन्दू धर्म में सिंदूर का पवित्र स्थान है. आप बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के घर नहीं भेज सकते। यह सिंदूर का अपमान होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं थम रहे बयान, मचा घमासान
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने भारत की विदेश नीति को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है कांग्रेस का कहना है कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर को ठीक से नहीं संभाल पाई. इससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरकार पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार की विदेश नीति फेल हो गई है. इसका असर ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिखा. किसी भी देश ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश नहीं कहा. यह सरकार की विदेश नीति की नाकामी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक भाषण दिया था. इसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था.
उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है. ताकि कोई भी सबूत न मांगे. मोदी ने कहा था. अभी तक हम जिसे प्रॉक्सी वॉर कहते थे. 6 मई के बाद जो दृश्य देखे गए. उसके बाद हम इसे प्रॉक्सी वॉर कहने की गलती नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी कहा कि जिन आतंकवादियों को मारा गया. उन्हें पाकिस्तान में सैन्य सम्मान दिया गया. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान सीधे तौर पर आतंकवाद में शामिल है.
रुस भी पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहा है
पवन खेड़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी भी देश ने भारत का साथ नहीं दिया. अब कुवैत ने पाकिस्तान पर लगे वीजा प्रतिबंध हटा दिए हैं. ईरान, यूएई और खाड़ी देश पाकिस्तान के साथ समझौते कर रहे हैं. रुस ने भी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत रुस पाकिस्तान के पुराने स्टील मिल को फिर से शुरु करने में मदद करेगा. रुस पाकिस्तान को 2.6 बिलियन डॉलर देगा. यह सब सरकार की गलत विदेश नीति का नतीजा है.
कांग्रेस ने पूछा-हाफिज सईद को क्यों नहीं मारा गया
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पूछा है कि हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे बड़े आतंकवादियों को क्यों नहीं मारा गया. खेड़ा ने कहा, आज तक हमें इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि पूंछ, गांदरबल, गुलमर्ग और पहलगाम के आतंकवादियों का क्या हुआ? हाफिज सईद और मसूद अजहर कैसे बच गए? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने विदेश नीति और राजनीतिक बातें ट्रोल करने वालों के हाथों में दे दी हैं.
पाकिस्तान को सबक सिखाने का है मौका : रजनी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद रजनी पाटिल ने कहा कि शिमला समझौता रद्द करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का मौका है. इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह समय देश की एकता के लिए एक साथ खड़े होने का है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशों पर सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन करने के लिए जय हिंद सभाएं की जा रही हैं.
कांग्रेस ने देश के लिए दिए बलिदान, भाजपा सेना का ले रही श्रेय: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिए हैं. वहीं, भाजपा के नेता ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना का श्रेय ले रहे हैं. शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन करने के लिए आयोजित जय हिंद सभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ये बातें कहीं. कार्यक्रम में पाकिस्तान से लड़ाई लडऩे वाले वीरों व प्राण न्योछावर करने वाले 52 सेना नायकों के परिजन को सम्मानित किया गया. सीएम सुक्खू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाना दुखद था. मुख्यमंत्री ने शिमला समझौते का पालन न होने पर केंद्र सरकार को घेरा. मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों को सराहा. उन्होंने वर्ष 1962, 1965, 1971, कारगिल और ऑपरेशन सिंदूर के तहत लडऩे वाले वीरों और प्राण न्योछावर करने वाले सेना नायकों के परिजनों को सम्मानित किया.
सीजफायर ने खोली केंद्र सरकार की विदेश नीति की पोल : अजय माकन
अखिल भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की पोल खोल कर रख दी है. कांग्रेस सरकारों में भी सर्जिकल स्ट्राइक होती थी. लेकिन हमने कभी भी इसका श्रेय नहीं लिया. 1971 के युद्ध के समय अमेरिका के अलावा पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा था. आज कोई भी देश भारत के समर्थन में नहीं है. माकन ने कहा कि आईएमएफ के जरिए पाकिस्तान को 20 हजार करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है. विश्व के 25 देश इस ऋ ण को देने के लिए मंजूरी देते हैं. पाकिस्तान के लिए यह ऋण मंजूर होना, भारत की विदेश नीति पर सवाल खड़े कर रहा है. इस ऋण से पाकिस्तान सैन्य हथियार खरीदकर भारत के खिलाफ प्रयोग करेगा। माकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभी तक पहलगाम और पुंछ दौरा नहीं होने पर भी सवाल उठाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
डोनाल्ड भाई के दावे का प्रधानमंत्री मोदी कब जवाब देंगे : जयराम रमेश
कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा फिर किए जाने पर शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘डोनाल्ड भाई’’ ने 21 दिन में 11 बार यह बात की है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर कब जवाब देंगे.
ट्रंप ने शुक्रवार को फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराया. क्योंकि यह संघर्ष परमाणु तबाही का रुप ले सकता था. बाद में शुक्रवार को ही उन्होंने दो बार और यही दावा किया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘21 दिनों में यह 11वीं बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परम मित्र और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम कैसे हुआ. प्रधानमंत्री कब बोलेंगे?’’
रमेश ने कहा, ‘‘डोनाल्ड भाई वही बात दोहराते रहते हैं कि कैसे उन्होंने चार दिवसीय भारत-पाकिस्तान युद्ध को रुकवाया, अमेरिकी हस्तक्षेप और परमाणु खतरे को रोकने के लिए व्यापार रुपी हथियार का उपयोग किया. भारत और पाकिस्तान की बराबरी की बात एक बार फिर दोहराई गई.’’
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के वाणिज्य मंत्री ने 23 मई को न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में बिलकुल यही दावे किए हैं. रमेश ने कहा कि ‘‘डोनाल्ड भाई’’ के मित्र नरेन्द्र मोदी पूरी चुप्पी के साथ उनके दावों को नजरअंदाज करते रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



