बाइक सवार लुटेरों ने मोपेड सवार दंपती को बनाया निशाना, मार्केट जा रही किराना व्यापारी की पत्नी का पर्स छीनकर बदमाश फरार

Bike-borne robbers targeted a couple on a moped, snatching the purse of a grocery merchant's wife as she was going to the market and then fleeing.

बाइक सवार लुटेरों ने मोपेड सवार दंपती को बनाया निशाना, मार्केट जा रही किराना व्यापारी की पत्नी का पर्स छीनकर बदमाश फरार

बिलासपुर : बाइक सवार लुटेरों ने मोपेड सवार दंपती को निशाना बनाया. शहर के व्यस्ततम मार्ग पर बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए. पर्स में कैश, मोबाइल और अहम दस्तावेज रखे थे. वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी राजीव कटकवार किराना व्यापारी हैं. वो अपनी पत्नी यशु कटकवार के साथ गुरुवार की देर शाम मोपेड पर होकर मार्केट जाने निकले थे. दोनों अभी करबला स्थित अपनी किराना दुकान के पास पहुंचे थे.
तभी शाम करीब 6:30 बजे भाजपा कार्यालय के पास बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करते आ रहे थे. युवकों ने मौका पाकर मोपेड के पीछे बैठी महिला यशु के कंधे पर लटके पर्स को झपट्‌टा मारकर छीन लिया फिर तेजी से भाग निकले.
इस दौरान मोपेड सवार पति-पत्नी ने चिल्लाते हुए उनका पीछा किया. लेकिन बाइक सवार बदमाश काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ गए. जिसके बाद गलियों से होकर भाग गए. उन्होंने इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर को दी. लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने संभावित रास्तों पर तलाशी अभियान चलाया. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. पीड़िता यशु कटकवार ने बताया कि लूटे गए पर्स में नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य अहम दस्तावेज थे. पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं करबला रोड पर अलग-अलग संस्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. ताकि आरोपियों की बाइक की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके. पुलिस की घेराबंदी और देर रात तक बाइकर्स बदमाश की तलाश की जाती रही. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t