घर के बाहर बैगा की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप, ब्लॉक सचिव ने किया जांच की मांग

Body of a Baiga man found in suspicious circumstances outside his house, injury marks on the body, murder suspected, panic ensues, block secretary demands investigation

घर के बाहर बैगा की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप, ब्लॉक सचिव ने किया जांच की मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम त्रिशूली में मंगलवार सुबह बैगा लल्लू पंडो की घर के बाहर संदिग्ध हालत में लाश मिली है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है. यह मामला सनावाल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह मृतक लल्लू पंडो उम्र 52 साल अकेले रहता था. मंगलवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने उनके घर का दरवाजा बंद देखा तो उन्हें शक हुआ. घर के बाहर उनका शव औंधे मुंह पड़ा मिला. शव के सिर, कमर और पीठ में चोट के निशान थे. वहीं नाक से खून बहता मिला। जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटनास्थल पर पंडो समाज के ब्लॉक सचिव हीरालाल पंडो भी पहुंचे. समाज के अध्यक्ष ने हत्या की आशंका जताई है और जांच की मांग की है.
घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा. वहीं एफएसएल टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t