पत्नी से लड़ाई के बीच टोकने पर भड़का देवर, दिनदहाड़े भाभी की हत्या की कोशिश, चाकू से गले पर वार, आरोपी कामेश्वर फरार

Brother-in-law got angry when his wife interrupted him during the fight, tried to kill his sister-in-law in broad daylight, stabbed her in the neck with a knife, accused Kameshwar absconded

पत्नी से लड़ाई के बीच टोकने पर भड़का देवर, दिनदहाड़े भाभी की हत्या की कोशिश, चाकू से गले पर वार, आरोपी कामेश्वर फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड़ पर दौडाकर देवर ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी देवर की तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी और भाई भाभी के साथ रिंगरोड़ नं. 3 पर एसबीआई बैंक के पास झोपडी बनाकर मजदुरी का काम करते है. गुरुवार देर शाम आऱोपी कामेश्वर का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक बात पर विवाद हो गया. इसी बीच आरोपी कामेश्वर चाकू लेकर अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ाया. इसी बीच आरोपी की बडी भाभी बीच-बचाव कराने आई तो आरोपी ने अपनी ही भाभी संगीता बंजारे को चाकू मारकर घायल कर दिया औऱ मौके पर ही चाकू छोड़कर फरार हो गया.
बीच सड़क पर हुई चाकूबाजी से काफी अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद स्थानीय राहगीरो ने घायल भाभी को कचना स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया औऱ पुलिस को खबर दी. फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार आऱोपी देवर कामेश्वर बंजारे की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB