नकली नोटों का चल रहा बलौदाबाजार में कारोबार, रायपुर के एक मकान से मिला ढाई लाख का जाली नोट, भुवन साहू और तुषार गिरफ्तार, एक फरार

Business of fake notes is going on in Balodabazar fake note of Rs 25 lakh found in a house in Raipur Bhuvan Sahu and Tushar arrested one absconding

नकली नोटों का चल रहा बलौदाबाजार में कारोबार, रायपुर के एक मकान से मिला ढाई लाख का जाली नोट, भुवन साहू और तुषार गिरफ्तार, एक फरार

बलौदाबाजार : राजधानी के भाठागांव स्थित विनायक नगर में नकली नोट छपते रहे और शहर पुलिस को भनक तक नही लगी. बलौदाबाजार पुलिस नोट छापने वालों को पकड़ ले गई. लवन पुलिस ने रायपुर में दबिश दी और दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 32 के नकली नोटों का जखीरा, प्रिंटर मशीन और अन्य सामग्री बरामद किया है. पुलिस ने नकली नोटों का का काला कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की खबर पर दोनों लोगों को पकड़ा है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों लोग अपने साथी के साथ मिलकर लवन की दुकानों में नकली नोटों को खपा रहे थे. पुलिस ने बताया कि दोनों की टीम ने पहले निगरानी शुरु की फिर नकली नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. दोनों लवन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी हैं. गिरोह का तीसरा सदस्य फिलहाल फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोग रायपुर के भाठागांव में किराए का मकान लेकर काला कारोबार कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में 25 साल का भुवन साहू उर्फ भूपेश और 26 साल का तुषार साहू उर्फ सोनू शामिल है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. किराए के मकान में रहकर दोनों नकली नोट छापने का काम करते थे. पकड़े गए लोगों के पास से प्रिंटर, प्रिंटिंग पेपर और कंप्यूटर बरामद किया गया है. पकड़े गए लोगों के पास से लाखों के नकली नोट मिले हैं. अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है. पकड़े गए लोग आदतन बदमाश हैं. पकड़े गए लोगों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में जुटी है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इनका नेटवर्क कहां-कहां फैला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI