छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद, माना पुलिस कैंप फिजिकल टेस्ट में भेदभाव का लगा आरोप, कैंडिडेट्स ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध
Chhattisgarh Police recruitment dispute, allegations of discrimination in police camp physical test, candidates took to the streets to protest
रायपुर : पुलिस भर्ती का एक विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है कि अब दूसरा विवाद शुरु हो गया है. अबकी बार माना पुलिस कैंप में हो रही पुलिस भर्ती को लेकर विवाद है. जिसमें फिजिकल टेस्ट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं.
माना पुलिस कैंप में पुलिस विभाग में ड्राइवर के लिए हो रही भर्ती में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी आए हैं. उनका आरोप है कि एडमिट कार्ड होने के बावजूद सीट नहीं है. कहकर उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है.
यही नहीं अभ्यर्थियों का आरोप है कि ओबीसी और जनरल का पद नहीं होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा रहा है. रही-सही कसर फिजिकल टेस्ट में भेदभाव कर पूरी की जा रही है. भर्ती में इस भेदभाव को लेकर अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया.
बता दें कि रायपुर में ही 27 आरक्षक चालक पदों के लिए भर्ती चल रही है. लेकिन इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आरोप है कि एडमिट कार्ड होने के बावजूद कई अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट नहीं लिया गया. जिसके बाद नाराज अभ्यर्थियों ने माना पुलिस कैंप में विरोध प्रदर्शन भी किया. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब पद ही नहीं था तो ऑनलाइन फॉर्म क्यों भरे गए. एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया. अब हमें गुमराह किया जा रहा है और फिजिकल टेस्ट नहीं लिया जा रहा है.
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. पुलिस भर्ती गड़बड़ी में आरक्षक के खुदकुशी करने के बाद 6 लोगों को अरेस्ट किया था. जिनमें चार कॉन्स्टेबल हैं. इनमें आरोपी परिधि निषाद, पवन कुमार साहू, योगेश कुमार धुर्वे, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी हैं. जिन्हें अरेस्ट किया है. इसी के साथ ही इस मामले में एसआईटी भी गठित कर दी है. सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री ने राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती को रद्द कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



