TV सीरियल देख तांत्रिक ने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर किया 2 मर्डर, पकड़ा गया तो बोला- 6 को मारा, चलो लाश दिखाता हूं, आरोपी सुखवंत गिरफ्तार

After watching TV serial, Tantrik played 'game of death', mixed cyanide in Gangajal and committed 2 murders, when caught he said- killed 6, come let me show you the dead bodies, Sukhwant arrested

TV सीरियल देख तांत्रिक ने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर किया 2 मर्डर, पकड़ा गया तो बोला- 6 को मारा, चलो लाश दिखाता हूं, आरोपी सुखवंत गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर/धमतरी : छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने सावधान इंडिया देखकर तीन लोगों की हत्या कर दी. इन हत्याओं का तरीका भी उसने सावधान इंडिया में दिखाए गए एपिसोड से ही सीखा. आरोपी इतना शातिर है कि जब रायपुर पुलिस भी उसके गुनाहों को कबूल नहीं करवा पाई. लेकिन आखिरी वारदात में वह फंस गया. 
आरोपी सुखवंत दुर्ग का रहने वाला है, वह कम्प्यूटर और फोटोकॉपी की दुकान चलाता है. उसका परिवार भी है जो दुर्ग में ही रहता है. आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था. लोगों से कहता था कि मंत्रों से वह नोटों की बारिश कराता है.
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने घर में टीवी पर सावधान इंडिया का एक एपिसोड देखा था. यहीं से उसे कत्ल का आइडिया मिला. पता चला कि साइनाइड जहर को पिलाने से व्यक्ति के मुंह में झाग नहीं आता और पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि भी नहीं होती. उसने एक वेबसाइट से साइनाइड ऑर्डर कर मंगवा लिया.
आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था. उसने रायपुर में दो लोगों को तंत्र पूजा का झांसा दिया और फिर उनसे डेढ़-डेढ़ लाख ऐंठ लिया. लेकिन जब उसका कहा सच नहीं हुआ तो दोनों लोगों ने उससे पैसे मांगना शुरु कर दिया. तब आरोपी ने अलग-अलग दिन गंगाजल में साइनाइड मिलाकर उन्हें पिला दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. जब पोस्टमार्टम हुआ तो इसमें मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई.
पुलिस को 3 दिसंबर 2024 को रुद्री थाना इलाके में एक लावारिस बाइक मिली. तीन दिन बाद वहां से कुछ दूर पर एक लाश मिली. लाश की पहचान वीरेंद्र देवांगन के तौर पर हुई. जो लापता था.
पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मृतक का कॉल डिटेल निकलवाया. जिसमें आरोपी सुखवंत का मोबाइल नंबर मिला. पता चला कि सुखवंत को अभनपुर पुलिस ने भी पूछताछ के लिए पकड़ा था. जिसे अब वह उसे छोड़ रही है. धमतरी पुलिस ने फौरन आरोपी को 7 दिन की रिमांड में ले लिया. पूछताछ में उसने वीरेंद्र समेत तीन हत्याओं को कबूला.
सुखवंत की पहचान अभनपुर के रहने वाले नरेंद्र साहू से हुई थी. नरेंद्र भी खोरपा गांव में कंप्यूटर दुकान चलाता है. सुखवंत ने उसे बताया कि वह तंत्र-मंत्र करना जानता है. सुखवंत ने तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश कराने का भी झांसा दिया. आरोपी ने नरेंद्र का विश्वास जीत लिया और पूजा-पाठ के बहाने उससे रुपए लेने लगा. जब नरेंद्र को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सुखवंत से रुपए वापस मांगे. जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई. सुखवंत को लगा कि उसका राज खुल जायेगा उसने नरेन्द्र की हत्या करने का प्लान बनाया.
अभनपुर के मृतक नरेंद्र साहू की पत्नी तारनी साहू ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि घर में दो कुंवारी बहन, मां और दो छोटे बच्चे हैं. घर में नरेंद्र ही इकलौता कमाने वाले था. उनकी कमाई से ही घर चलता था. वह गांव के आसपास कंप्यूटर सीखाकर बच्चों को शिक्षित करता था. फिलहाल धमतरी पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI