खेत में काम करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की गई जान, तेज रफ्तार हाइवा ने मोपेड सवार को रौंदा, चालक की दर्दनाक मौत

Tractor overturned while working in the field, driver died after being crushed, high speed Hiva crushed a moped rider, driver died a painful death

खेत में काम करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की गई जान, तेज रफ्तार हाइवा ने मोपेड सवार को रौंदा, चालक की दर्दनाक मौत

खेत में काम करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत

रायपुर/अभनपुर : राजधानी से लगे अभनपुर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां राखी में आज पेडगरी रोड तालाब के नीचे महिंद्रा ट्रैक्टर खेत में पलट गया. जिसमें चालक ( मालिक) भोले नाथ निवासी उलबा की दबने से मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है. मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तेज रफ्तार हाइवा ने मोपेड सवार को रौंदा, चालक की दर्दनाक मौत

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम में खूनी हाइवा ने सुपर एक्सल (मोपेड) सवार को कुचल दिया. इस हादसे में मोपेड चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम करीब 7:30 बजे राजिम-गरियाबंद नेशनल हाईवे मार्ग में ग्राम सिंधौरी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने मोपेड सवार को रौंद दिया. इस हादसे में मोपेड चालक का सिर बुरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद राजिम पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि मृतक हीरालाल साहू ग्राम परसदा जोशी का रहने वाला था.
हीरालाल साहू रविवार को मोपेड में सवार होकर ग्राम कोपरा रिश्तेदार के घर जा रहा था. वह ग्राम सिंधौंरी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही हाइवा ने उसे कुचल दिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI