छत्तीसगढ़ से झारखंड के बूचड़खाना ले जा रहे गौ तस्करों का पर्दाफाश, आरोपियों से 8 गौवंश बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Cow smugglers transporting cattle from Chhattisgarh to Jharkhand slaughterhouse busted, 8 cattle recovered from accused, four arrested

छत्तीसगढ़ से झारखंड के बूचड़खाना ले जा रहे गौ तस्करों का पर्दाफाश, आरोपियों से 8 गौवंश बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने तस्करों से 8 नग गौ वंशों को बरामद किया. इस कार्रवाई में चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. यह मामला 15 अक्टूबर 2025 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चौकी दोकड़ा पुलिस रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर से खबर मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में गौ वंशों को भरकर, लैलूंगा-तुमला रोड होते हुए झारखंड राज्य की तरफ ले जाया जा रहा है. पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की.
गश्त के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया. जिसमें पीछे की ट्रॉली हरे रंग की प्लास्टिक से ढकी हुई थी. पुलिस ने बोलेरो वाहन नम्बर CG13 UH 6089 को रोका और उसमें बैठे तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में तीनों ने अपना नाम जगदीश सिदार (35 वर्ष), सौरभ रवानी (30 वर्ष), और दिलीप सिदार (30 वर्ष), सभी ग्राम कटंगखार, चौकी दोकड़ा के निवासी बताया,
आरोपियों ने बताया कि 8 नग गौ वंशों को जगदीश सिदार ने जांजगीर से पिकअप में भरकर कटंगखार तक लाने का निर्देश दिया था. ताकि वहां से उन्हें लोहरदगा (झारखंड) ले जाया जा सके. पुलिस ने उनके निशानदेही पर ग्राम कटंगखार के जंगल में सर्च अभियान चलाया. पिकअप से गौ वंशों को उतारा गया. इसी दौरान तस्करों का चौथा साथी लोचन सिदार (36 वर्ष) भी पकड़ा गया.
पुलिस ने सभी 8 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी जप्त किया. गौ तस्करों के खिलाफ चौकी दोकड़ा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक कृपा सिंधु तिग्गा, आरक्षक प्रकाश मिंज और सुरेंद्र यादव की अहम भूमिका रही.
आरोपी
जगदीश सिदार उम्र 35 साल ग्राम कटंगखार, चौकी दोकड़ा
सौरभ रवानी उम्र 30 साल ग्राम कटंगखार, चौकी दोकड़ा
दिलीप सिदार उम्र 30 साल ग्राम कटंगखार, चौकी दोकड़ा
लोचन सिदार उम्र 36 साल ग्राम कटंगखार, चौकी दोकड़ा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t