रात में छलकाए जाम, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, सिर पर मिले चोट के निशान, शराब पार्टी के बाद अधेड़ की हत्या से ग्रामीणों के उड़े होश

Drinks spilled overnight, a bloodied body found in the morning, injuries on the head, villagers shocked by the murder of a middle-aged man after a drinking party.

आरंग : राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरंग अस्पताल भेजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है. यह घटना मंदिरहसौद थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरा में एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया है, साथ ही हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी,
शुक्रवार को सुरेश धीवर उम्र 45 साल ने कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी. उसके बाद जब शनिवार सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली तो ग्रामीणों के होश उड़ गए. मृतक के साथ शराब पीने वाले भी फरार हो गए थे. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t