नशे में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने राहगीरों को कुचला, 1 की मौके पर ही मौत, दुसरे की इलाज दौरान गई जान, 4 लोग घायल
Drunk and speeding wreak havoc, bike rider crushes pedestrians, one dies on the spot, another dies during treatment, 4 injured
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिले में तेज रफतार बाइक का कहर दिखा। जहां देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए मुख्य मार्ग पर राहगीरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में बाइक चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवाही-लोहारी मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 9 बजे की है.
नशे में धुत तेज रफ्तार
ग्राम गनाया निवासी 18 वर्षीय दुर्गेश यादव शराब पीकर नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. इसी दौरान उसने राह चलते पांच लोगों को अपनी बाइक से टक्कर मार दी. हादसे में मरवाही निवासी सोनू चंद्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि आदित्य केवट उम्र 17 साल योगेश्वर केवट उम्र 19 साल किशन केवट उम्र 17 साल निवासी विशेषरा और ईश्वर केवट उम्र 18 गंभीर रूप से घायल साल हो गए.
बाइक चालक की हालत नाजुक
बाइक चालक दुर्गेश यादव को भी गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मरवाही लाया गया. वहां से तीन गंभीर घायलों जिसमे बाइक चालक दुर्गेश यादव को संजीवनी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक चालक दुर्गेश यादव की हालत नाजुक बनी रही और उसकी मौत हो गई.
दो लोगों की मौत
इस तरह इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि चार अन्य घायल हैं. मामले में मरवाही पुलिस एस एल गढ़ेवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हादसे की वजह की विस्तार से जांच कर रही है. औऱ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



