बड़े ने सगे छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद के चलते हथियार से वार, आरोपी चेतन गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
Elder killed younger brother, attacked with weapon due to family dispute, accused Chetan arrested, police solved the mystery of blind murder.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला जिले के थाना गौरेला क्षेत्र में नए साल की शुरुआत में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज तीन दिनों में सुलझा ली. मृतक की निर्मम हत्या उसके सगे बड़े भाई ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लमराटोला बरवासन गांव का निवासी मृतक चंद्रभान सिंह उरेती उम्र 29 साल का शव 31 दिसंबर 2025 की रात से 1 जनवरी 2026 की सुबह के बीच उसके घर के सामने संदिग्ध हालत में पड़ा मिला.
सिर, चेहरे, गले और कान पर गंभीर चोटों के निशान देखकर साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है. खबर मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए. शुरुआत में आरोपी का कोई पता नहीं चल रहा था, इसलिए यह अंधा कत्ल का मामला बन गया.
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और एसडीओपी श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में थाना गौरेला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तेजी से जांच शुरु की. आसपास के लोगों से पूछताछ, मृतक के परिवारिक व सामाजिक संबंधों की पड़ताल और तकनीकी सबूतों की जांच से पता चला कि मृतक और उसके बड़े भाई के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था.
गहन जांच और सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान मृतक के सगे बड़े भाई चेतन सिंह उरेती उम्र 42 साल जो इसी गांव का निवासी है. के रुप में हुई. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चेतन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह, उप निरीक्षक सनत मात्रे, राम निवास राठौर, सहायक उप निरीक्षक गोपाल डहरिया, आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल के अलावा साइबर सेल के आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा और हर्ष गहरवार ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



