अभनपुर में तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
In Abhanpur, a speeding truck hit a bike rider, a woman died tragically, one was seriously injured, and angry people blocked the road.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां अभनपुर- रायपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की मृतिका बैशाखिन बघेल उम्र 56 साल जुलुम टेकारी की रहने वाली थी. जो बाइक में पीछे बैठकर कहीं जा रही थी. तभी मानफर्ट स्कूल के पास हाइवा से टक्कर के बाद महिला बैंक से गिरकर पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति को हालत सामान्य है. अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. हाईवा को किया जब्त कर महिला के शव को मर्चुरी भेजवाया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



