अर्टिगा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार, मौके पर मिली कार की नंबर प्लेट

Ertiga hit the bike hard, three friends died on the spot in a road accident, driver absconded, number plate of the car was found on the spot

अर्टिगा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार, मौके पर मिली कार की नंबर प्लेट

गरियाबंद/देवभोग : देवभोग थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर राहगीर की रुह कंपकपा गई. गरियाबंद जिले के उरमाल मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव छबिलाल नायक, गणपति नागेश और मोखागुड़ा के महेश कश्यप तीनों दोस्त रिश्तेदारी के कार्यक्रम में उरमाल गए थे. तीनों घर वापस जा रहे थे. देवभोग थाने के उरमाल गांव के पास करीब 9 बजे उरमाल के नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार चालक ने बाइक नम्बर CG 23 J 7971 में सवार तीनों को जोरदार टक्कर मार दी. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क पर दूर तक बिखर गए. इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद  वाहन चालक फरार हो गया. 
हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. देवभोग थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फौरन तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. देवभोग पुलिस जांच में जुटी हुई है.
इस हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. लेकिन वाहन की नंबर प्लेट CG23 N 6737 मौके पर बरामद हुआ है जो अर्टिगा वाहन की बताई जा रही है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है. और आरोपी चालक की तलाश जारी है.
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन काफी तेज रफ्तार में था और मोड़ पर कंट्रोल नहीं रख सका. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB