लोहरसी में किसानों के साथ धान खरीदी केंद्र में चल रही मनमानी, भारी विवाद के बाद हुआ प्रदर्शन, धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी सस्पेंड

Farmers are being treated arbitrarily at the Loharsi paddy procurement center, leading to a massive protest. The in-charge of the paddy procurement center has been suspended.

लोहरसी में किसानों के साथ धान खरीदी केंद्र में चल रही मनमानी, भारी विवाद के बाद हुआ प्रदर्शन, धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी सस्पेंड

गरियाबंद/राजिम : लोहरसी धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को भारी विवाद हुआ. किसानों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों का आरोप है कि नमी के नाम पर प्रति बोरी 1 किलो तक की मनमानी कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है. जिसके बाद ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी के प्राधिकृत अधिकारी को पद से हटाया दिया गया और धान खरीदी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है.
किसानों ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा धान में ज्यादा नमी दिखाकर मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है. जो खरीदी नियमों के बिल्कुल खिलाफ है. किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से शिकायत कर रहे थे. लेकिन किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया.
बड़ी तादाद में किसान खरीदी केंद्र के बाहर इकट्ठा हो गए और धांधली, दबाव और अनुचित कटौती के खिलाफ नारेबाजी की. हालात धीरे-धीरे उग्र होए गए और माहौल तनावपूर्ण बन गया था.
कलेक्टर बी एस उइके धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया. कलेक्टर उइके ने धान खरीदी केंद्र फिंगेश्वर, जामगांव, गुंडरदेही पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होनें केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से किसानों से सुचारु तरीके से धान खरीदी की सुविधाओं का भी मूल्याकंन किया.
कलेक्टर बीएस उईके द्वारा सतत मॉनिटरिंग के निर्देश पर धान उपार्जन केन्द्र लोहरसी में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजिम द्वारा जांच के दौरान अनियमितता पाई गई.
सहायक आयुक्त सहकारिता सुश्री महेश्वरी तिवारी ने बताया कि कलेक्टर उईके के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी के प्राधिकृत अधिकारी को पद से हटाया गया और धान खरीदी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t