शिक्षा विभाग कार्यालय के पास फांसी लगाकर युवक ने दी जान, अस्पताल से छुट्टी के कुछ घंटों बाद उठाया कदम, आयुष्मान कार्ड से हुई पहचान
A young man hanged himself near the Education Department office, taking this step just hours after being discharged from the hospital, identified through his Ayushman card.
धमतरी/नगरी : नगरी नगर के राइस मिल पारा निवासी तेज कुमार साहू उम्र 28 साल ने शिक्षा विभाग कार्यालय के पास रस्सी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. शाम करीब 5 बजे हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
मृतक की जेब से आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड मिलने से पहचान हुई. परिजनों ने बताया कि दो दिन से नगरी शासकीय अस्पताल में भर्ती तेज कुमार को आज ही छुट्टी मिली थी. तबीयत खराब होने के बावजूद कोई गंभीर समस्या नहीं बताई गई थी. नगरी थाना प्रभारी ने मयफ्तीशी कर शव उतारवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
घटना की पुलिस जांच कर रही है. लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



