घर के सामने से नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर जंगल में 7वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी विक्की को किया गिरफ्तार

A minor girl was abducted from in front of her house, and then the 7th-grade student was raped in the forest. Police have arrested the accused, Vicky.

घर के सामने से नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर जंगल में 7वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी विक्की को किया गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी विक्की राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने घर के पास से ही छात्रा का अपहरण किया था और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता छात्रा की मां की शिकातय पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 दिसम्बर की शाम को उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी शासकीय विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा है. घर के पास ही आग ताप रही थी. रात करीब 9 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर प्रार्थिया ने अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिग बेटी आग तपाने की जगह पर नहीं थी.
महिला ने अपने परिजनों के साथ आस-पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों के यहां पतासाजी की. लेकिन कहीं पता नहीं चला. उसे शक है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है. इस मामले में थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2), 87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया.
पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि जब नाबालिग बालिका घर के पास आग तपा रही थी. तभी एक एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया और नाबालिग का अपहरण कर ले गया. जांच के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप में गई. थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला था.
जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल निवासी आरोपी के घर पर दबिश दी गई. जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया गया और आरोपी विक्की राम चौहान को हिरासत में लेकर लाया गया.
पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी. घटना 2 दिसंबर को आरोपी विक्की राम चौहान के द्वारा नाबालिग बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं कहकर एक जंगल में ले गया. जहां रात करीब 8.30 बजे तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर नाबालिग बालिका से जबरन दुष्कर्म किया. फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर अपने गृह ग्राम में ले गया. पुलिस के द्वारा मामले में नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया.
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विक्की राम चौहान उम्र 19 साल के द्वारा अपराध कबूल करने और पुख्ता सबूत सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बजाज मोटर सायकल नम्बर CGBC 9194 को भी जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t