मगरलोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित, हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम, इलाके में शोक का माहौल

Tragic road accident in Magarlod, high speed motorcycle lost control, two people died in the accident, mourning spread among the family members, atmosphere of grief in the area.

मगरलोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित, हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम, इलाके में शोक का माहौल

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिला के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह मोड़ के पास रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7:35 बजे ग्राम डूमरपाली निवासी भुनेश्वर पटेल अपने मोटरसाइकिल नम्बर CG05 R 11736 से गांव के ही तुलाराम निषाद पिता स्व लखन निषाद उम्र 55 साल को साथ लेकर मगरलोड से वापस डूमरपाली जा रहे थे. जब वे ग्राम अमलीडीह तालाब मोड़ के पास पहुंचे. तभी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार, लापरवाही और खतरनाक ढंग से चलाए जाने के कारण सड़क किनारे लगे दिशा सूचक बोर्ड से टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक भुनेश्वर पटेल और पीछे बैठे तुलाराम निषाद के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं. हादसे की खबर मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को शासकीय अस्पताल मगरलोड लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में बंधुराम पटेल ने थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के मुताबिक वह हादसे के समय उमाशंकर निषाद और हेमंत पटेल के साथ था. खबर के आधार पर मर्ग क्रमांक 95/2025 कायम कर लिया गया है. मामले की जांच प्रधान आरक्षक क्रमांक 135 शेखर सिन्हा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी द्वारा की जा रही है.
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t