अंकों पर दांव लगाकर खेल रहे 5 सटोरिए गिरफ्तार, आरोपियों से नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, विशेष अभियान रहेगा जारी

Five bookies arrested for betting on numbers, cash and betting slips seized from suspects, police surround and apprehend them, special operation to continue

अंकों पर दांव लगाकर खेल रहे 5 सटोरिए गिरफ्तार, आरोपियों से नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, विशेष अभियान रहेगा जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस ने सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. कालीबाड़ी गांधी नगर क्षेत्र में पुलिस ने 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई. वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सट्टा और जुआ गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने और फौरन कार्रवाई करने के निर्देश दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की खबरपर कालीबाड़ी चौक गांधी नगर स्थित शिव बजरंग मंदिर के पास दबिश दी. मौके पर आरोपी संतोष शर्मा, किशनदास बजाज, सुरीत भोई, उमेश साहू और शिव जाल सट्टा संचालित करते पाए गए. पुलिस ने उनके कब्जे से 6,000 रुपये नगद, सट्टा-पट्टी और डॉट पेन जब्त किया.
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत थाना कोतवाली में जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि रायपुर शहर में सट्टा-जुआ गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
01. संतोष शर्मा पिता शिव कुमार शर्मा उम्र 48 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर
02. किशनदास बजाज पिता स्व सामन दास बजाज उम्र 55 साल निवासी अंजली डोर मेट्री राधा स्वामी नगर भांठागांव थाना पुरानी बस्ती रायुपर
03. सुरीत भोई पिता नोवीन भोई उम्र 52 साल निवासी कृष्णा काम्प्लेक्स के पीछे कृष्णा नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर
04. उमेश साहू पिता स्व रामेश्वर लाल साहू उम्र 39 साल निवासी क्रांति चौक सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर
05. शिव जाल पिता स्व बासुदेव जाल उम्र 30 साल निवासी गांधी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t