बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक रोहित साहू, MLA देवेंद्र यादव, बजे ढोल-नगाड़े-आतिशबाजी

Former Chief Minister Bhupesh Baghel, MLA Rohit Sahu, MLA Devendra Yadav participated in Baba Guru Ghasidas Jayanti program, drums and fireworks were played.

बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक रोहित साहू, MLA देवेंद्र यादव, बजे ढोल-नगाड़े-आतिशबाजी

बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर 18 दिसंबर को राजिम के सतनामी पारा और विधायक रोहित साहू के निजग्राम पिपरछेड़ी में सतनामी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.
विधायक रोहित साहू ने कहा बाबा गुरु घासीदास जी केवल एक संत नहीं, बल्कि विश्व के सबसे बड़े समाज सुधारक थे. उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश देकर समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और कुरीतियों को जड़ से मिटाने का काम किया. बाबा के बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है. उनके विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक ने जैतखाम की पूजा अर्चना कर सभी को बाबाजी के संदेशों को आत्मसात करने तथा शांति और भाईचारे के साथ रहने की बात कही.
इस अवसर पर राजिम के कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, सतनामी समाज अध्यक्ष जेठूराम कोसरे, पार्षद मंशाराम कुर्रे, पार्षद सुमित्रा निराला, पार्षद आकाश राजपूत, राकेश मांडरे, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश आड़ील, देवदास घृतलहरे सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पिपरछेड़ी के कार्यक्रम में राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू जिला पंचायत सभापति द्वय नंदनी ओंकार साहू, शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत फ़िंगेश्वर अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष मीरा ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, उपसरपंच नंदजी साहू, मंशाराम साहू, खम्हन साहू, किसलाल साहू, अर्जुन लाल साहू, परमानंद सोनवानी, लखन रात्रे सहित बड़ी तादाद में सतनामी समाज के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर भिलाई विधायक एवं प्रदेश के चर्चित यूथ आइकॉन देवेंद्र यादव के गरियाबंद आगमन पर जिले भर में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला। राजिम से लेकर गरियाबंद शहर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर गांव, हर चौक और हर प्रमुख मार्ग पर उत्साह, जोश और जनसमर्थन के साथ उनका भव्य स्वागत किया.
जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव गरियाबंद जिले की सीमा में प्रवेश किए. वैसे ही आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े, फूल-मालाएं और गगनभेदी नारों से पूरा माहौल उत्सव में बदल गया. युवाओं में अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने की जबरदस्त दीवानगी साफ नजर आई.
गरियाबंद के रायपुर रोड मेन रोड के पास पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया. फूल-मालाओं से लदे देवेंद्र यादव के समर्थन में “देवेंद्र यादव जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. साथ ही विधायक देवेन्द्र यादव पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर के कार्यालय पहुचे और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की.
वहीं पार्षद छगन यादव ने अपने पूरे दल-बल एवं समर्थकों के साथ विधायक देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं में देवेंद्र यादव के साथ फोटो खिंचवाने और उनसे मिलने की होड़ लगी रही.
इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा, गुरु घासीदास जी का संदेश समानता, सत्य और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है. आज के समय में उनके विचारों को जीवन में उतारना ही समाज को मजबूत और संगठित बना सकता है. उन्होंने युवाओं से गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के ग्राम सिपकोना में गुरु घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित होकर बाबा गुरु घासीदास जी एवं पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना की. इस दौरान ग्राम पंचायत सिपकोना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. ग्राम बोदल, पाटन में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होकर उनकी पूजा-अर्चना की.
उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास जी के संदेश आज भी हम सभी को प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. बाबा घासीदास जी के संदेशों का अनुसरण करते हुए हम सभी को मानवता की सेवा करनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t