पूर्व सरपंच टिकेश और सचिव के खिलाफ लगा लाखो रुपयों के गबन का आरोप, जांच की मांग हुई तेज, उठ रही रिकवरी की बात
Former Sarpanch Tikesh and Secretary accused of embezzlement of lakhs of rupees, demand for investigation intensifies, talk of recovery is being raised
कुरुद : धमतरी जिले के ग्राम पंचायत खैरा कोकड़ी में पूर्व सरपंच टिकेश साहू पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप लगा है. वर्तमान सरपंच योगेश्वरी रमाकांत साहू ने खुलासा किया कि पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले करीब 10 से 13 योजनाओं के तहत करीब 10 लाख रुपये बिना काम किए ही आहरित कर लिए गए. उनके मुताबिक इनमें से सिर्फ 1–2 काम ही धरातल पर दिखाई दे रहे हैं. जबकि बाकी काम शुरु ही नहीं हुआ है. जबकि सभी योजनाओ से राशि आहरण किया गया है.
वर्तमान सरपंच ने बताया कि उन पर दबाव डालकर इन कार्यों की राशि जारी करने को मजबूर किया जा रहा है. ग्राम पंचायत सचिव चिन्ता राम ध्रुव ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व सरपंच द्वारा बार-बार जिला पंचायत जाकर उनका डीएसी बदलवाया गया और अधिकारी के पास शिकायत कर दबाव बनाकर राशि आहरित कराई गई.
जांच के घेरे में आए कार्य...जांच सूची में नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार एवं मरम्मत, आवासीय पंप हाउस निर्माण, इंदुरी घर से पंचायत तक नाली निर्माण, वाटर मशीन, सामुदायिक भवन सहित अन्य कार्य शामिल हैं। दर्ज आंकड़ों के मुताबिक इन कार्यों पर बिना काम किए रकम निकली गई है.
गांव में आक्रोश और जांच की मांग...स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादातर कार्यों की धरातल पर कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है. जिससे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं. उन्होंने संबंधित विभाग से मांग किया कि सभी कार्यों की विस्तृत जांच कर रिकवरी की कार्रवाई की जाए.
जांच की मांग हुई तेज...यह मामला अब जांच के दायरे में आ चुका है. ग्रामीण विकास के लिए स्वीकृत राशि के दुरुपयोग की गहन जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रकम की रिकवरी कराकर विकास कार्य पटरी पर नहीं लाए जाते. तब तक उनकी समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
आचार संहिता के दौरान गबन का बड़ा खेल
जांजगीर-चाम्पा : पूर्व सरपंच एवं सचिव द्वारा विभिन्न कार्यों के नाम पर आचार संहिता के दौरान लाखों रुपए आहरण कर खेला किया गया. उनके ऊपर शिकायतकर्ता ने अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं. कलेक्टर से शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से सरपंच सचिव के हौसले बुलंद है.
दरअसल मामला जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सलखन का है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच ने ग्राम सचिव के साथ मिलकर अपने कार्यकाल में कई विकास कार्यों की पहलो किस्त की राशि आहरित कर ली. लेकिन काम को पूरा नहीं कराया.
उनके कार्यालय ग्राम पंचायत सलखन द्वारा आदर्श आचार संहिता का भी खुलेआम उल्लंघन किया गया है. पूर्व सरपंच ने सचिव के साथ मिलीभगत कर चुनाव आचार संहिता के दौरान विकास कार्यों के नाम से लाखों रुपए आहरण कर फजीर्वाड़ा को अंजाम दिए हैं. इसकी लिखित शिकायत होने के बाद इस पर अभी भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया.
शिकायतकर्ता सलखन निवासी रामचरित्र भारद्वाज ने अपने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत सलखन विकासखण्ड नवागढ़ के पूर्व सरपंच श्रीमती हेमलता कश्यप एवं सचिव खेमराज जयकर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आचार संहिता में 15वे वित्त के राशि बिना कार्य किए लाखो आहरण कर गबन करने के बारे में कलेक्टर को शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच करने की मांग किये हैं.
अपने शिकायत में उन्होंने बताया कि पंचायत निर्वाचन 2024 आचार संहिता के दौरान बिना अनुमती के बिना कार्य किए 15 वे वित्त कि राशि का गबन किया गया है.
शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 वें वित्त के तहत पूर्व सरपंच व सचिव ने हैंड पम्प मरम्मत के नाम पर 3 लाख रुपए, गांव की नालियों की साफ सफाई के लिए 5 लाख रुपए, गांव के तालाबों में बनो घाटों की मरम्मत के लिए 1 लाख रुपए, तालाबो की सफाई के लिए 2 लाख रुपए, गांव में बनी सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत, पंचायत व्यवस्था के लिए 2.67 लाख रुपए, पशु शेड के लिए 1.48 लाख रुपए और बोर खनन के लिये 1.30 लाख रुपए सहित दर्जनों कामों के लिये लाखों रुपए भुगतान फर्जी तरीके से आहरण कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है.
“मेरे द्वारा कलेक्टर को लिखित शिकायत देने के बावजूद भी महज एक टीम गठित कर मामले को ठंडा बस्ता में डाल दिया गया है. जिससे पंचायत में विकास कार्य के नाम पर फर्जी राशि निकलवाने वाले पूर्व सरपंच व सचिव के हौसले बुलंद है.”
“शिकायत मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही जांच के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



