विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी कार्यपालन अभियंता कुलेश्वर साहू गिरफ्तार

Fraud of 60 lakhs in the name of getting a job in the electricity department, accused executive engineer Kuleshwar Sahu arrested

विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी कार्यपालन अभियंता कुलेश्वर साहू गिरफ्तार

गरियाबंद : विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पूर्व में गरियाबंद जिले में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ रह चुका है. वर्तमान में बलौदाबाजार जिले में विद्युत विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 मई 2025 को प्रार्थी महेंद्र साहू के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर थाना पांडुका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी कुलेश्वर कुमार साहू (विद्युत विभाग बलौदाबाजार में कार्यपालन अभियंता ) के द्वारा प्रार्थी से एवं उनके परिवार के सदस्यों और जान पहचान के लोगों से विद्युत विभाग के अलग-अलग पदों में नौकरी लगने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर 60 लाख रुपए का धोखाधड़ी किया.
आवेदन जांच में प्रथम दृष्टिया अपराध धारा 318(4), 336(3) 338,340 (2) bns का घटित करना पाए जाने से आरोपी  कुलेश्वर साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले के फरार आरोपी लोकेश्वर कुमार साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा पिछले तीन साल से ऑनलाइन जुआ खेलने और जुआ में बहुत ज्यादा पैसा हार जाने से उधारी हो जाने की बात बताई गई. हारे हुए रकम की भरपाई के लिए आरोपी द्वारा प्रार्थी और उनके रिश्तेदारों को विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम से 60 लख रुपए नगद लेना और फर्जी नियुक्ति पत्र देने की बात आरोपी द्वारा कबूल किया गया है.
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लेकर लगातार पूछताछ किया गया. जिसमें आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल, CPU, Bolero वाहन, ऑनलाइन गेमिंग के दस्तावेज, प्रार्थी से मिली नकद रकम में से 40,000 नकद को जप्त किया गया. पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
कुलेश्वर कुमार साहू पिता धन्न्नू लाल साहू उम्र 42 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेश्वर धमतरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
जप्त समाग्री
फर्जी नियुक्ति पत्र,40 हजार नगद, बोलेरो वाहन, लैपटॉप, मोबाइल, ऑनलाईन गेमिंग के दस्तावेज
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB