सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, लूटे 29 लाख, आरोपी आलोक मिश्रा गिरफ्तार

Friendship in the name of vegetable business, then made unnatural relations, made a video and threatened to make it viral, looted 29 lakhs, accused Alok Mishra arrested

सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, लूटे 29 लाख, आरोपी आलोक मिश्रा गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक युवक को अप्राकृतिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल किया गया. आरोपी ने युवक को सब्जी के कारोबार में मुनाफे का लालच देकर पहले नजदीकियां बढ़ाई. फिर अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार 611 रुपए वसूल लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक शुभम कुमार गुप्ता ने जामुल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था. जहां उसकी मुलाकात आलोक मिश्रा नामक युवक से हुई. आलोक ने उसे सब्जी व्यापार में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और दोस्ती बढ़ाई.
धीरे-धीरे आलोक ने पीड़ित को भरोसे में लेकर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया. बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने लगातार पैसे ऐंठने शुरु कर दिए.
पीड़ित से कुल 29,40,611 रुपए वसूले गए. जब युवक को लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा. तो उसने हिम्मत जुटाकरर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन कार्रवाई की और आरोपी आलोक मिश्रा को घेराबंदी कर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस अब आरोपी के मोबाइल व अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. ताकि यह साफ हो सके कि कहीं और भी कोई पीड़ित तो नहीं. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB