मृत शिक्षकों की बेवाओं से पेंशन आहरण के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 लिपिक गिरफ्तार
Two clerks arrested for cheating the widows of deceased teachers in two separate cases in the name of pension withdrawal
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर बीईओ दफ्तर से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों लिपिक खोरबहारा ध्रुव और लिपिक मजहर बेगको गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने मृत शिक्षकों की बेवाओं से उपादान की राशि दिलाने और पेंशन मामला बनाने के नाम पर 4.80 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक बोरिद हाईस्कूल के लिपिक खोरबहारा ध्रुव और फिंगेश्वर बीईओ दफ्तर में पदस्थ लिपिक मजहर बेग ने दिसंबर 2024 में दो मृत शिक्षकों की बेवाओं विशाखा बाई और देशो बाई से 2-2 लाख रुपए की रिश्वत ली थी. लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला था.
एसपी निखिल राखेचा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. फिंगेश्वर और छुरा पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र में आने वाले पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
पतोरा की रहने वाली गेस नारायण की बेवा विशाखा ने बताया कि वर्ष 2021 में आवेदिका के पति स्व गेसनारायण दीवान शिक्षक थे. जिसकी मृत्यु 2021 में हो गई थी.. लिपिक खोलबहरा के मांग पर एनपीए खाते से राशि आहरण कराया गया था. इस राशि के आहरण के लिए 2 लाख का चेक दिया गया था. लेकिन आरोपियों ने 2.80 लाख रुपए निकाल लिए थे. इसी बीच पीड़िता के बेटे की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी.
इस मामले में शिक्षा विभाग की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विभाग ने देर से कार्रवाई की. अब देखना यह है कि विभाग पीड़ित बेवाओं के हक का पेंशन प्रकरण कब तक बनाएगी और दोषियों पर कैसे कार्रवाई करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



