गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने पाण्डुका थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, रक्षित केंद्र में अटैच, पुलिस महकमें में हड़कंप का माहौल

Gariaband Superintendent of Police suspended the Panduka police station in-charge, attached him to the protected center, there was an atmosphere of panic in the police department

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने पाण्डुका थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, रक्षित केंद्र में अटैच, पुलिस महकमें में हड़कंप का माहौल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम को सस्पेंड कर दिया है. थाना प्रभारी पर आम लोगों से पैसों की वसूली करने समेत अपने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं.
राजिम क्षेत्र के पाण्डुका थाने के प्रभारी जय प्रकाश नेताम को सस्पेंड कर दिया गया है. इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है. थाना प्रभारी के खिलाफ कई तरह की शिकायतें लम्बे वक़्त से एसपी को मिल रही थी. टीआई पर लोगों से पैसे के लेन देन और काम में लापरवाही बरतने सरीखे गंभीर आरोप थे. फिलहाल उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थ कर दिया गया है. जिला एसपी के इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप का माहौल है.
राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षकों को बड़ी सौगात दी है. सभी सब-इंस्पेक्टर्स को पदोन्नत करते हुए निरीक्षक यानी इंस्पेक्टर बनाया गया है. जल्द ही सभी पदोन्नत अफसरों को थानेदार के तौर पर नई जगहों पर पदस्थापना दी जाएगी. 
लिस्ट में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, जशपुर, बलरामपुर, कांकेर और अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। इस आदेश के बाद अब 25 उप निरीक्षक थाना प्रभारी (TI) की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं. पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ अगर कोई आपराधिक मामला, विभागीय जांच या गंभीर शिकायत लंबित है, तो उसकी पदोन्नति पर रोक लगाई जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t