लवस्टोरी में प्रेमिका का पिता बना रोड़ा, शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया कत्ल, दो दोस्त समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
Girlfriend's father became a hindrance in their love story, when she refused to marry him, the boyfriend along with his two friends killed her, all three accused including two friends have been arrested
महासमुंद/तुमगांव : महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में एक सरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पिता की अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी. कत्ल के आरोप में तुमगांव पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मालीडीह का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के तुमगांव थाने के ग्राम बीरबीरा के जंगल में एक व्यक्ति अधेड़ व्यक्ति की लाश पाई गई थी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले को पुलिस ने जांच में लेकर कुछ ही घंटों में पुलिस ने मोहित पटेल, पंकज और मनोज को तुमगांव पुलिस ने हीराधर के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. तीनों के खिलाफ 103, 101 और 35 का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया.
दरअसल आरोपी मोहित अपनी प्रेमिका से प्यार करता था और शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल ने शादी से मना कर दिया. जिससे आरोपी आक्रोश से भर गया. मोहित ने अपने दो दोस्त पंकज और मनोज ने लड़की के पिता को बिरबिरा के जंगल लेकर गया. यहां हीराधर को आरोपियों ने हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया और वहीं लाश को छुपाकर फरार हो गए.
प्रार्थी गोविन्द पटेल ने 17 दिसंबर की शाम को चाचा उम्र 51 साल हीराधर पटेल की लापता होने की खबर थाने में दी. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक हीराधर पटेल के साथ मोहित पटेल को देखा गया था.
हिरासत मे लेकर पूछताछ के दौरान मोहित पटेल ने कत्ल करना कबूल कर किया. पुलिस ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल बाइक और हथौड़ा जब्त कर धारा 103(1) , 61(2), 238, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



