निगम की क्रूरता से इंसानियत हुई शर्मशार, बिना नोटिस तोड़ी सीढ़ी!, पहली मंजिल में घण्टो से फंसे रहे गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग दम्पति

Humanity was put to shame by the corporation's cruelty, stairs were broken without notice!, an elderly couple suffering from a serious illness were stuck on the first floor for hours

निगम की क्रूरता से इंसानियत हुई शर्मशार, बिना नोटिस तोड़ी सीढ़ी!, पहली मंजिल में घण्टो से फंसे रहे गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग दम्पति

बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर नगर निगम की की बेदर्दी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इंसानियत को शर्मशार करने वाली इस घटना ने बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार के दावो की कलई खोल कर रख दी है. बिना नोटिस के कार्यवाही की वजह से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग दंपति घंटो से पहली मंजिल मे फंसे रहे.
मिली जानकारी के मुताबिक जोन क्रमांक 6 तोरवा क्षेत्र में निगम की अतिक्रमण दस्ते ने बिना किसी सूचना के एक बुजुर्ग दंपति के घर की सीढ़ी ही तोड़ डाली. इतना ही नहीं पहली मंजिल मे फंसे बुजुर्ग की फिक्र छोड़ सीढ़ी अपने साथ उठा ले गए. जगमल चौक के पास रहने वाले 70 साल के दीपक प्रकाश तिवारी के घर में निगम कर्मियों की इस कार्रवाई के बाद दीपक तिवारी और उनकी पत्नी अपने ही घर में कैद होकर रह गए.
बुजुर्ग दंपति का कहना है कि उनके घर से बाहर निकलने का सिर्फ एक जरिया यही लोहे की सीढ़ी थी. जिसे निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक आकर तोड़ दिया और अपने साथ ले गए. दीपक तिवारी हृदय रोगी हैं. और उनकी पत्नी भी लंबे समय से बीमार हैं. ऐसे में इस कार्रवाई से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई.
जब इस मामले में जोन कमिश्नर और नगर निगम के अन्य अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया. दीपक तिवारी ने बताया कि सुबह अचानक निगम का अतिक्रमण अमला उनके घर पहुंचा और बिना कुछ कहे सीढ़ी तोड़ने लगा. जब उन्होंने अपनी बीमारी और पत्नी की खराब तबीयत का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई. तब भी उनकी कोई बात नहीं सुनी गई. न तो उन्हें नोटिस दिया गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय दिया गया.
स्थानीय लोगों ने भी निगम की इस अमानवीय कार्रवाई पर आक्रोश जताया है और बुजुर्ग दंपति को राहत देने की मांग की. इस पूरे मामले ने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि गंभीर रुप से बीमार बुजुर्ग दम्पति की जान को जोखिम में डालकर बिना नोटिस के कार्यवाही करने वाले लापरवाह और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन, निगम प्रशासन कितनी सख्त कार्यवाही करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI