रोजाना 1% मुनाफे का झांसा देकर सैकड़ों लोगों को लगाया चुना, 5 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में प्रधानपाठक समेत चार के खिलाफ की शिकायत
Hundreds of people were duped by luring them with 1% profit every day, complaint lodged against four people including the principal for online fraud of Rs 5 crore
गरियाबंद : ऑनलाइन इन्वेस्ट कर रोज एक फीसदी ब्याज की प्राफिट मिलने का झांसा देकर गरियाबंद ब्लॉक सहित जिले के सैकड़ों लोगो से करोड़ों रुपये ट्रेड एक्सपो कम्पनी में लगवाने वाले शातिर लोगो ने लोगो को अपने झांसे में लेकर लूट लिया.
इस मामले में गरियाबंद ब्लॉक के कई लोग शामिल हैं. जिन्होंने सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मियों सहित सैकड़ों लोगो को लालच देकर करीब पांच करोड़ ठग लिया. जब पीड़ितों को मुनाफा नहीं मिला तो पीड़ितों ने इस मामले पर राजिम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. राजिम निवासी संतोष देवांगन समेत सैकड़ों लोगों ने पुलिस से अपना मूलधन वापस दिलाने और दोषी ठगी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आरोप है कि इस ठगी में प्रधानपाठक और आश्रम अधीक्षक गरियाबंद ब्लॉक यशवंत नाग भी शामिल है. जो ठगी के दम पर करोड़ों की प्रापर्टी बना लिया है. वहीं इस ठगी के गिरोह में राजाराम तारक कोकडी, शरद चंद्र शर्मा, यशवंत नाग, कमलेश साहू सहित चार लोग शामिल हैं.
पीड़ितों ने शिकायत कर कहा कि ट्रेड एक्सपो कम्पनी बनाकर युट्युब और जूम मिटिंग के जरिए इस फर्जी कंपनी को प्रमोट किया गया और रोजाना एक परसेंट प्राफिट होगा ऐसा कहकर तरह-तरह का झांसा देने पर हम सभी से इन लोगों के झासे में आकर ठगी किया है. और इन सभी आरोपीयों के फर्जी तरीके से करोडो रुपये कमा लिया है. और जमीन जायजाद और प्रापर्टी इन लोगो के द्वारा बनया है. और पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाघड़ी किया गया है. जिसकी लिस्ट आव्र्दन के साथ अलग से से संलग्न किया है. इस सभी के के खिलाफ जुर्म दर्ज कर हम सभी लोगो का मुलधन वापस कराने और उक्त सभी ठगकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



