गरियाबंद में युवती ने पुल से कूदकर किया जान देने का प्रयास, प्रेम प्रसंग के बाद मुकरने पर उठाया खौफनाक कदम, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस
In Gariaband, a young woman attempted suicide by jumping from a bridge; she took the horrific step after being rejected after a love affair; her condition is critical; police are investigating.
गरियाबंद : गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती ने पुल से कूदकर दी जान देने की कोशिश नहरगांव पुल से युवती ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की. प्रेम प्रसंग और शादी के बाद साथ रखने से इंकार करने के बाद उठाया आत्मघाती कदम युवती की हालत नाजुक है. जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने नहरगांव पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और धोखे से जुड़ा हुआ है.
बारुका की रहने युवती का प्रेम प्रसंग तँवरबहरा निवासी एक युवक के साथ लंबे समय से चल रहा था. युवती का आरोप है कि उसने युवक के साथ शादी कर ली है. लेकिन अब युवक उसे अपनाने से साफ इंकार कर रहा है. इसी बात से व्यथित होकर और सामाजिक लोक-लाज के डर से युवती ने नहरगांव पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म करने की कोशिश की.
पुल से कूदने के बाद आसपास के लोगों ने फ़ौरन इसकी खबर पुलिस और एम्बुलेंस को दी. युवती को नाजुक हालत में जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया. युवती की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में युवती ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से शादी के बाद युवक के साथ ही रह रही थी. मगर अचानक युवक ने उसे वापस उसके घर छोड़ दिया। जिससे वह मानसिक रुप से परेशान हो गई है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस युवक और उसके परिवार से पूछताछ की तैयारी कर रही है. प्रेम प्रसंग के इस मामले में अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या युवती को इस कदम के लिए उकसाया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



