रायपुर में मामूली विवाद में डेयरी के अंदर युवक को फावड़े से उतारा मौत के घाट, शव नाले में फेंका, आरोपी पूनम मिश्रा फरार, फैली सनसनी

In Raipur, in a minor dispute, a young man was killed with a shovel inside a dairy, the body was thrown in the drain, accused Poonam Mishra absconded, sensation spread

रायपुर में मामूली विवाद में डेयरी के अंदर युवक को फावड़े से उतारा मौत के घाट, शव नाले में फेंका, आरोपी पूनम मिश्रा फरार, फैली सनसनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक की उसके ही साथी ने फावड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जुर्म छिपाने की नीयत से शव को पास के एक नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।.पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गोवर्धन नगर निवासी धन्नू उर्फ धनेश साहू उम्र 25 साल बुधवार शाम करीब 4 बजे इलाके की सुभाष डेयरी में गया था.  दोनों आपस में पूर्व परिचित और दोस्त थे. वहां डेयरी की छत पर वह अपने साथी पूनम मिश्रा के साथ शराब पीते बैठा हुआ था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई.
विवाद इतना बढ़ गया कि पूनम मिश्रा ने अपना आपा खो दिया और पास में रखे फावड़े से धनेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस बर्बर हमले में धनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
अपने साथी की हत्या करने के बाद आरोपी पूनम मिश्रा घबरा गया. उसने पकड़े जाने के डर से और सबूत मिटाने के इरादे से धनेश के शव को घसीटकर पास में बहने वाले एक नाले में फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला.
वारदात की खबर मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने नाले से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी पूनम मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB