रायपुर में ऑटो में सवारी बनकर लोगों के सामानों की चोरी, पुलिस ने भीड़ का फायदा उठाने वाली 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार

In Raipur, people's belongings were stolen by posing as auto passengers, police arrested 4 women who took advantage of the crowd

रायपुर में ऑटो में सवारी बनकर लोगों के सामानों की चोरी, पुलिस ने भीड़ का फायदा उठाने वाली 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में ऑटो में सवारी बनकर लोगों के सामानों और नगद रकम चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है. भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरिफ खान ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बलौदाबाजार का निवासी है  उसकी बलौदा बाजार में प्लास्टिक और स्टील बर्तन की दुकान है. प्रार्थी अपने बैग में नगदी रकम रखकर दुकान के लिए सामान लेने रायपुर आया था. वह तेलीबांधा से जय स्तंभ चौक आने के लिए ई-रिक्शा में बैठा. उसी समय उस रिक्शे में दो महिलायें भी बैठी। तीनों पीछे सीट पर बैठे थे. जय स्तंभ चौक में उतरने के बाद प्रार्थी गोलबाजार पहुंच कर अपने बैग को चेक किया तो बैग में रखा नगदी रकम नहीं थी.. ई-रिक्शे में सवार दोनों महिलायें प्रार्थी के बैग में रखें नगदी रकम को चोरी कर ले गए.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इसी कड़ी में 19 अप्रेल 2025 को प्रार्थी मुकेश कुमार भोजवानी निवासी तिल्दा नेवरा रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जनरल स्टोर्स का सामान लेने के लिये रायपुर आया था. बैग में नगदी रकम रखा था. वह शारदा चौक जाने के लिए रेलवे स्टेशन पास स्थित गुरूद्वारा के पास ई रिक्शा में बैठा। जिसमें पहले से दो महिला और एक पुरुष रिक्शा के आमने सामने और चालक के बगल में एक अन्य सवारी बैठा हुआ था. प्रार्थी मंजू ममता होटल के सामने ई-रिक्शा से उतर कर जनरल स्टोर्स का सामान लेने गया. तभी प्रार्थी अपने बैग को चेक किया तो बैग में रखी नगदी रकम नहीं थी. ई-रिक्शे में सवार दोनों महिलायें प्रार्थी के बैग में रखें नगदी रकम को चोरी कर ले गए. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गोलबाजार तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थियों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों से महिलाओं के हुलियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही, प्रार्थियों द्वारा ई-रिक्शे में जिन मार्गो में सफर किया था. उन मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी खंगालकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
मामलों में मुखबीर लगाकर भी टीम के सदस्य अज्ञात महिला आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रहे थे. इसी दौरान घटना में शामिल महिला आरोपियों की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली। और टीम के सदस्यों द्वारा दोनों मामलों में शामिल चारों महिला आरोपी मालती शेण्डे, प्रिया इंचुरकर, शालीता उफाडे और संगीता पात्रे को पकड़कर मिले सबुतों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया गया.
जिस पर थाना गोलबाजार के मामले में महिला आरोपी मालती शेण्डे और प्रिया इंचुरकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 25,500/- रुपये और थाना मौदहापारा के मामले में महिला आरोपी शालीता उफाडे और संगीता पात्रे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 10,200/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
यह नागपुर महाराष्ट्र का महिला गिरोह है. जो रायपुर सहित अन्य जिलों/राज्यों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिक्री करने के नाम से आते हैं. और ऐसे सवारी वाहन या भीड़-भाड़ वाले स्थाऩ को चिन्हांकित करते हैं. जिनमें व्यक्तियों की तादाद ज्यादा रहती है और वे लोग भीड़ का फायदा उठाकर मौका पाकर व्यक्तियों के पर्स, नगदी रकम, सोने का चैन, मोबाईल फोन सहित अन्य कीमती वस्तुओं को चोरी कर फरार हो जाते है.
गिरफ्तार महिला आरोपी (थाना गोलबाजार के प्रकरण में)
01. मालती शेण्डे पति शिवा शेण्डे उम्र 37 साल निवासी कन्हान रेलवे स्टेशन के पीछे सत्रापुर थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर
02. प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर उम्र 40 साल निवासी गोल्डन बार के पीछे एम जी नगर तारसा रोड थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर
गिरफ्तार महिला आरोपी (थाना मौदहापारा के प्रकरण में)
01. शालीता उफाडे पति संतोष उफाडे उम्र 40 साल निवासी एम जी नगर मुण्ड कोटा थाना तिरोड़ा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर
02. संगीता पात्रे पति स्व. विनोद पात्रे उम्र 40 साल निवासी सरकारी स्कुल के पास नवेगांव थाना व जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB