दिल दहला देने वाले हत्याकांड में पड़ोसी ही निकला कातिल, चार लोगो की ली थी जान, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल, हिरासत में आरोपी

In a heart wrenching murder case, the murderer turned out to be a neighbor, he killed four people, a minor is also among the accused, the accused is in custody

दिल दहला देने वाले हत्याकांड में पड़ोसी ही निकला कातिल, चार लोगो की ली थी जान, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल, हिरासत में आरोपी

रायगढ़  : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शवों को घर के पीछे बाड़ी में बने खाद के ढेर में छिपा दिया. इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पड़ोसी लोकेश्वर पटेल निकला ही चारो का कातिल निकला. वहीं इस घटना में एक नाबालिग की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा उरांव (30 वर्ष), बेटा अरविंद उरांव (10 वर्ष) और छोटी बेटी शिवांगी (6 वर्ष) की लाश घर के पीछे स्थित खाद के ढेर में दबी हुई हालत में मिली थी. इस बीच बुधराम की सबसे बड़ी बेटी शिवानी (16 वर्ष) की जान बच गई. क्योंकि वह कोटमार में रिश्तेदारों के यहां रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही है.
गांव के ग्रामीणों ने बताया था कि बुधराम उरांव राजमिस्त्री का काम करता था. मंगलवार की सुबह बुधराम गांव में ही काम करने गया था. जहां से शाम पांच बजे घर लौटा था और अगले दिन से उसका घर अंदर से बंद था. गुरुवार सुबह तेज बदबू आने पर जब गांव के लोगों ने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि कमरे में खून का धब्बा फैला हुआ था. जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी खरसिया थाने में दी.
एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने अलग-अलग टीम बनाकर हर पहलू से जांच करते हुए संदेहियों से पूछताछ कर रही थी. बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है.
हत्याकांड के आरोपी लोकेश्वर पटेल पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है. और यूपी की जेल में बंद रहा है. मृतक बुधराम सिदार, उनकी पत्नी सहोदरा, बेटी शिवांगी और बेटा अरविंद की हत्या के पीछे जमीन विवाद और निजी रंजिश है. मृतका ने आरोपी के बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अलावा आरोपी पर मृतक के घर के पीछे की जमीन हथियाने और धान चोरी जैसे कई मामले भी दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t