दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान डैम में डूबने से रेलवे के जूनियर इंजीनियर की मौत, दूसरे दिन मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

Junior Railway Engineer died after drowning in a dam while having a picnic with friends, body found the next day

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान डैम में डूबने से रेलवे के जूनियर इंजीनियर की मौत, दूसरे दिन मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर : कोटा के कोंरी डेम में पिकनिक मनाने गए इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई. 24 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद डैम से उसका शव मिला है. मृतक रेलवे में जूनियर इंजियर था और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर निवासी सतेंद्र सिंह उम्र 27 साल रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ था. रविवार को अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोटा के कोरी डेम आया हुआ था. इस दौरान उसके साथ उसके साथ दो लड़के और चार लड़किया शामिल थी. डैम में नहाते समय वह ज्यादा गहराई में चला गया. शुरुआत में डैम के बाहर बैठे दोस्तो को लगा मजाक कर रहा है. लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकला तो दोस्तों की चीख पुकार शुरु हो गई. आसपास के लोग आए और डैम के अंदर जाकर खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला.
इस बीच कोटा पुलिस को खबर दी गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेश शुरु हुआ. SDRF की टिम ने शाम करीब 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खोजबीन की और जहां नहा रहे थे वहां पर भी खोजबीन कि गई. लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया.
इस दौरान हादसे की खबर उसके परिवार वालो को भी दे दी गई. इधर लगातार खोजबीन करने पर भी जब सतेंद्र का कही कुछ पता नहीं चल सका तो मौजूद साथियों मे शोक का लहर दौड़ गई. सोमवार की सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ और पूरे डैम में उसकी तलाश की गई. घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को डेम में लाश तैरती हुई दिख गई.
SDRF की टिम ने शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि रेलवे विभाग में पदस्थ जूनियर इंजिनियर सतेंद्र सिंह अच्छा तैराक था. जब वह अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया तो नौका विहार और मछली पालन वाले क्षेत्र के पास लोग नहा रहे थे. इसी बीच सतेंद्र सिंह गहराई में जाता और नहाकर वापस आ जाता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB